विज्ञापन

महाराष्ट्र MLC चुनाव: 5 में से 3 हार के बाद महायुति में दरार, भाजपा ने शिंदे शिवसेना को लपेटे में लिया

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 5 सीटों पर हुए चुनाव में महायुति गठबंधन को तीन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. इसमें नागपुर की सीट पर भी शामिल हैं. तीन सीटों पर हार के बाद महायुति में दरार दिख रही है.

महाराष्ट्र MLC चुनाव: 5 में से 3 हार के बाद महायुति में दरार, भाजपा ने शिंदे शिवसेना को लपेटे में लिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे.
NDTV
  • महाराष्ट्र विधान परिषद के पांच सीटों के चुनाव में महाविकास आघाड़ी ने तीन सीटें और महायुति ने दो सीटें जीतीं.
  • भाजपा ने खराब प्रदर्शन के लिए शिवसेना के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे नेतृत्व को सहयोग न देने का आरोप लगाया.
  • भाजपा प्रवक्ता नवनाथ कमल ने कहा कि शिवसेना ने पुणे और नागपुर में सहयोगी दलों का अपेक्षित समर्थन नहीं किया.
मुंबई:

Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र एमएसली चुनाव में 5 में से तीन सीटों पर हार के बाद महायुति में खटपट जैसे हालात दिख रहे हैं. भाजपा ने इस खराब प्रदर्शन के लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाले शिवसेना को आड़े हाथों लिया है.  भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ कमल उत्तमराव बन ने एक्स पर किए एक पोस्ट में शिवसेना से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात कही. नवनाथ कमल ने लिखा- शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में पुणे और नागपुर में सहयोगी दल होने के बावजूद शिवसेना ने अपेक्षित सहयोग नहीं किया. पुणे में ऐन मौके पर सचिन सानप को समर्थन देकर शिवसेना ने महायुति की एकजुटता को ही झटका दिया. 

उन्होंने आगे लिखा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिवसेना को मिले वोट भाजपा को नहीं मिले. वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में अब्दुल सत्तार ने तो सीधे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रचार किया. इसका भी महायुति को नुकसान उठाना पड़ा.

'अगर गठबंधन धर्म का पालन होता तो पांचों सीटें जीतते'

भाजपा प्रक्ता ने आगे लिखा कि अगर शिवसेना ने महायुति के गठबंधन धर्म का पालन करते हुए भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का सहयोग किया होता, तो महायुति सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल कर सकती थी. लेकिन पुणे की एक सीट हासिल करने की महत्वाकांक्षा में शिवसेना ने अपने सहयोगी दलों को मुश्किल में डाल दिया और तीन सीटों पर जीत का मौका गंवा दिया. एक सीट के लिए सहयोगी दलों को नुकसान पहुंचाने की रणनीति महायुति के हित में नहीं है.

नागपुर में कांग्रेस की जीत: महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के अभिजीत वंजारी को विजयी घोषित किया गया है. मतगणना के बाद वंजारी को कुल 67,231 मत मिले, जबकि कोहले को 63,960 मत प्राप्त हुए.


महाराष्ट्र MLC रिजल्टः 5 में से 3 सीटें महाअगाड़ी तो दो महायुति को

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के चुनाव में महायुति को दो सीटों पर सफलता मिली, जबकि महाविकास आघाड़ी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की. अब तक घोषित परिणामों के अनुसार:

  1. पुणे स्नातक सीट - हर्षदा जाधव-देशमुख (एनसीपी-एसपी) विजयी
  2. पुणे शिक्षक सीट - कौस्तुभ गावड़े (भाजपा) विजयी
  3. अमरावती शिक्षक सीट - किरण सरनाईक (शिवसेना-शिंदे गुट) विजयी
  4. मराठवाड़ा स्नातक सीट - डॉ. प्रताप पाटिल (एनसीपी-एसपी) विजयी
  5. नागपुर स्नातक सीट - अभिजीत वंजारी (कांग्रेस) विजयी

यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र MLC चुनाव : RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने पलटी बाजी; पुणे, अमरावती में कौन जीता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra MLC, Maharashtra MLC Chunav Result, Maharashtra MLC Election, Mahayuti Alliance, Shivsena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com