- सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' में वीर सावरकर का अपमान करने का आरोप शिवसेना शिंदे ने लगाया
- शिवसेना ने किताब के पेज 201 और 443 पर लिखी गई सावरकर से जुड़ी विवादित बातें हटाने की मांग की है
- शिवसेना ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनसे इस मामले में जवाब मांगा है
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उनकी हालिया लिखी गई किताब बिलॉन्गिंग में वीर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगा है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीर सावरक और मराठी अस्मिता के अपमान का आरोप लगाए हुए किताब को फाड़ दिया. उनका आरोप है कि सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर का अपमान किया गया है. किताब के पेज नंबर 201 और 443 पर कथित तौर पर लिखा गया है कि सावरकर ब्रिटिश सरकार को माफी के लिए पत्र लिख रहे थे.
सोनिया की किताब को बैन करने की मांग
शिवसेना ने किताब के पेज नंबर 201 और 443 को हटाने की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि वीर सावरकर को सर्टिफिकेट देने वाली सोनिया गांधी कौन होती हैं?.शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में सावरकर और मराठी अस्मिता का अनादर होने के बावजूद उद्धव ठाकरे ने इस किताब को स्वीकार किया है.
सोनिया की किताब में सावरकर का अपमान करने का आरोप
शिवसेना ने उद्धव ठाकरे से सवाल किया कि सोनिया गांधी द्वारा सावरकर का अपमान किए जाने पर उनका क्या रुख है? क्या उद्धव ठाकरे इस मुद्दे पर सोनिया गांधी से सवाल करेंगे? क्या वे आंदोलन करने की हिम्मत दिखाएंगे? क्या कांग्रेस के प्रति उनका प्रेम इतना है कि वे इस मुद्दे पर चुप रहेंगे? बता दें कि इस दौरान शिवसेना नेताओं ने किताब के उन पन्नों को फाड़ दिया, जहां सावरकर के बारे में ये बातें लिखी गई थीं.
शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने उद्धव ठाकरे से पूछा सवाल
शिवसेना नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर का अपमान किया गया, जबकि उद्धव ठाकरे ने इस किताब को मुस्कराते हुए स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि वीर सावरकर सबसे पहले महाराष्ट्र के हैं. उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी से इस अपमान को लेकर जवाब मांगेंगे या नहीं. शिवसेना (शिंदे गुट)की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने कहा कि किताब में लिखा गया है कि सावरकर ने ब्रिटिश सरकार को माफीनामे के लिए पत्र लिखे थे. उन्होंने इस किताब को लव जिहाद करार दिया. शिवसेना ने यह भी याद दिलाया कि जब मणिशंकर अय्यर ने वीर सावरकर का अपमान किया था, तब बालासाहेब ठाकरे ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था.अब क्या उद्धव ठाकरे भी वैसा ही करेंगे?
ये भी पढे़ं-जब राहुल गांधी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर उसी रेस्तरां पहुंचे, जहां मिले थे राजीव और सोनिया, तब क्या हुआ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं