विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2025

पेशाब करते हुए वीडियो वायरल हुआ, तो कर लिया सुसाइड... महाराष्‍ट्र का हैरान करने वाला केस

महाराष्‍ट्र में हैरान करने वाला सुसाइड का केस सामने आया है. यहां मजाक-मजाक में बनाया गया वीडियो किसी की मौत की वजह बन गया. पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पेशाब करते हुए वीडियो वायरल हुआ, तो कर लिया सुसाइड... महाराष्‍ट्र का हैरान करने वाला केस
महाराष्‍ट्र में हैरान करने वाला सुसाइड का केस...
  • जालना के 28 वर्षीय महेश अडे का सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या कर ली
  • वीडियो में महेश अडे छत्रपति संभाजीनगर बोर्ड के नीचे खड़े होकर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहे थे
  • वीडियो वायरल होने के बाद महेश को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने लगीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हुए
मुंबई:

महाराष्‍ट्र के जालना जिला में एक 28 वर्षीय शख्‍स ने वायरल हुए वीडियो के बाद आत्‍महत्‍या कर ली. कुछ समय पहले महेश अडे का दोस्‍तों के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक जगह पेशाब करता हुआ नजर आ रहा था. वीडियो के वायरल होने के बाद महेश अडे को धमकियां मिलने लगी थीं, जिससे परेशान होकर उसने आत्‍महत्‍या कर ली. महेश अडे का वीडियो एक स्‍थानीय शिवसेना नेता ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की थी. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.   

सार्वजनिक स्‍थल पर किया था पेशाब...

महेश अडे के वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि वह अपने दोस्‍तों के साथ एक जगह खड़ा है और इनमें कुछ बातचीत हो रही है. ये सभी दोस्‍त जहां खड़े हैं, वहां पीछे पीले रंग का एक बड़ा-सा बोर्ड नजर आ रहा है, जिस पर 'छत्रपति संभाजीनगर' लिखा हुआ है. महेश अडे इस बोर्ड के नीचे खड़े होकर ही पेशाब कर रहा है. इस पूरी घटना को महेश अडे का ही एक दोस्‍त अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर रहा था. ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो महेश अडे को धमकियां मिलने लगीं. इसके बाद महेश अडे और उसके दोस्‍तों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. 

मिल रही थी धमकियां

हालांकि, महेश अडे और उनके दोस्‍तों की मुश्किलें माफी मांगने के बाद भी खत्‍म नहीं हुईं. इन्‍हें लगातार सोशल मीडिया पर धमकियां मिलती रहीं. इस बीच महेश अडे का पेशाब करते हुए वीडियो लगातार वायरल हो रहा था. यह वीडियो कई इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया, जिसमें एक स्थानीय शिवसेना ज़िला प्रमुख का अकाउंट भी शामिल था, जिसके परिणामस्वरूप महेश को लगातार धमकी भरे मैसेज और कॉल आने लगे. 

कथित तौर पर, इस यातना से व्यथित होकर, महेश ने आत्महत्या करने से पहले दोस्तों से कहा कि वह इसे और सहन नहीं कर सकता. आष्टी पुलिस स्टेशन में वीडियो वायरल करने और उत्पीड़न भड़काने के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Social Media Video, Maharashtra Suicide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com