विज्ञापन

यूपी में घने कोहरे के बीच बड़ा हादसा, बलरामपुर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, 5 युवकों की मौत, दो गंभीर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे की शुरुआती वजह घना कोहरा और कम दृश्यता बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं.

यूपी में घने कोहरे के बीच बड़ा हादसा, बलरामपुर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, 5 युवकों की मौत, दो गंभीर
बलरामपुर में घने कोहरे के बीच बड़ा हादसा
फाइल फोटो
  • उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे की वजह से दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई
  • इस हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं
  • घटना बुधवार देर रात बलरामपुर-उतरौला मार्ग के अक्षय बड़हरा गांव के पास हुई

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे के बीच बड़ा हादसा हो गया. दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर अक्षय बड़हरा गांव के पास हुआ. सड़क पर चल रहे किसी शख्स को बचाने की कोशिश में बाइकें आपस में भिड़ गईं. कोहरे की वजह से कुछ भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था.

कोहरे की वजह से दो बाइकों की भिड़ंत

भाषा के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि घना कोहरा होने की वजह से सड़क पर दृश्यता काफी कम थी और इसी दौरान सड़क पर जा रहे एक राहगीर को बचाने की कोशिश में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.हादसे के समय दोनों मोटरसाइकिलों पर युवक सवार थे और वे उतरौला की ओर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

पांच युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

 घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उतरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का गंभीर हालत में इलाज शुरू किया गया. मृतकों की पहचान मोहम्मद फारूक (18), सलीम (18), गुफरान (17), तौफीक (19) और फजल मोहम्मद (23) के रूप में हुई है. ये सभी छप्पर तलवा और गौरीवनडीह गांव के रहने वाले थे. वहीं हादसे में घायल युवकों की पहचान मुजम्मिल (22) और नाहिद रजा के रूप में हुई है.

घना कोहरा और कम दृश्यता की वजह से हादसा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे की शुरुआती वजह घना कोहरा और कम दृश्यता बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं. मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-दिल्ली के पालम में 2.5 डिग्री तक गिरा पारा, यूपी में कोहरा, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तूफान अकवान से बदलेगा मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Accident, Balrampur Accident, Road Acciden, UP Fog Accident, UP Fog Accidents News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com