विज्ञापन

अररिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में गिरी, छह लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के अररिया जिले में बुधवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.

अररिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में गिरी, छह लोगों की दर्दनाक मौत
अररिया:

बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. वहां के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया.हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. 

कहां और कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की है. हादसे के शिकार लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे. ये सभी लोग सुपौल जिले के रहने वाले थे. हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की सक्रियता से राहत एवं बचाव कार्य किया गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.पुलिस अधिकारी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है.फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है.

ये भी पढ़ें: दुनिया ने भारत की तरक्की का लोहा माना... 'आर्थिक तबाही' वाले राहुल गांधी के बयान के बाद FICCI इवेंट में बोले PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Road Accident, Death In Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com