विज्ञापन

थार सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर 50 फीट तक घसीटा, फैंसी नंबर प्लेट पर चालान कटने से तिलमिलाया

ट्रैफिक पुलिसकर्मी थार के सामने खड़े होकर उस अवैध नंबर प्लेट की फोटो ले रहे थे ताकि ई-चालान काटा जा सके. इसी दौरान अचानक, थार चला रहे शख्स ने उसकी स्पीड बढ़ाई और सामने खड़े भोसले को बोनट पर करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया.

थार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटा.
  • महाराष्ट्र के बारामती में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को खार सवार ने बोनट पर घसीटा
  • अवैध फैंसी नंबर प्लेट लगी थार SUV ने पुलिसकर्मी को टक्कर मारी और बोनट पर घसीटता ले गया
  • पुलिसकर्मी का हाथ और पैर चोट लगी है. यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई
मुंबई:

महाराष्ट्र के बारामती में ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. थार SUV उसे पहले टक्कर मारी और फिर बोनट पर कई फीट तक घसीटती ले गई. इस घटना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के हाथ और पैर में चोट लगी है. यह घटना वहां लगे  CCTV में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी दत्तात्रेय भोसले गश्त पर थे, तभी उन्होंने और अन्य पुलिसकर्मियों ने अवैध फैंसी नंबर प्लेट लगी एक काली थार को रोका ताकि उसका फोटो लिया जा सके. 

थार सवार ने पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा

ट्रैफिक पुलिसकर्मी थार के सामने खड़े होकर उस अवैध नंबर प्लेट की फोटो ले रहे थे ताकि ई-चालान काटा जा सके. इसी दौरान अचानक, थार चला रहे शख्स ने उसकी स्पीड बढ़ाई और सामने खड़े भोसले को बोनट पर करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया.

फैंसी नंबर प्लेट पर चालान काटने से भड़का

ट्रैफिक पुलिसकर्मी थार के सामने खड़े होकर उस अवैध नंबर प्लेट की फोटो ले रहे थे ताकि ई-चालान काटा जा सके. इसी दौरान अचानक, थार चला रहे शख्स ने उसकी स्पीड बढ़ाई और सामने खड़े भोसले को बोनट पर करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया.

टायरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचा

इसी दौरान पुलिसकर्मी एकदम से सड़क पर गिरा और बड़ी गाड़ी के टायरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीमें उस फरार थार सवार की तलाश कर रही हैं.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-एक हाथ में Thar की स्टीयरिंग और दूसरे में पटाखे चलाने वाली गन, पुलिस ने यूं निकाला रौब, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Baramati News, Traffic Police Assault, Thar Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com