- नासिक से चेन्नई के बीच एक्सप्रेसवे बनने पर दूरी घटकर 1271 किलोमीटर और समय 14 घंटे तक होगा.
- नासिक से अक्कलकोट का मार्ग 450 किलोमीटर से घटकर 374 किलोमीटर होगा और यात्रा का समय पांच घंटे तक कम होगा.
- महाराष्ट्र में जमीन अधिग्रहण का काम धीमा है, नासिक और अहिल्यानगर जिलों में, जिससे निर्माण में देरी हो रही है.
नासिक से चेन्नई के बीच की दूरी 1570 किलोमीटर है, जिसे पूरा करने में अभी 35 घंटे तक का समय लग जाता है. लेकिन नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दूरी 1271 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि दोनों शहरों के बीच का सफर भी 14 किलोमीटर में पूरा हो जाएगा. नए एक्सप्रेसवे से करीब 300 किलोमीटर की दूरी और 21 घंटे समय की बचत होगी. इसी तरह से नासिक और अक्कलकोट के बीच का 450 किलोमीटर का सफर घटकर 374 किलोमीटर हो जाएगा. दोनों शहरों के बीच अभी यात्रा में 10 घंटे का समय लगता है, जो घटकर करीब 5 घंटे हो जाएगा. NHAI के मुताबिक इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. जहां नासिक से अक्कलकोट तक के महाराष्ट्र सेक्शन के लिए निर्माण के लिए 11 दिसंबर 2026 के लिए बोलियां खोल दी गई है. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे से महाराष्ट्र से तमिलनाडु के बीच मेगा रोड कनेक्टिविटी बनेगी, जो कई राज्यों को आपस में जोड़ेगा साथ ही बड़े एक्सप्रेसवे को इंटरचेंज भी देगा. ऐसे में यह परियोजना दोनों राज्यों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है.
महाराष्ट्र में जमीन अधिग्रहण तेजी से हो रहा पूरा
नासिक चेन्नई एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण पर भी तेजी से काम किया जा रहा है. महाराष्ट्र के सोलापुर और धाराशिव जिलों में जमीन अधिग्रहण का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है, अहिल्यानगर और नासिक जिलों में जमीन अधिग्रहण का काम अभी बाकी है. इन्हीं दो जिलों में अटके काम की वजह से बोली खोलने में देरी हो रही है. अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरी जमीन का अधिग्रहण नहीं हो जाता, तब तक निर्माण कार्य शुरू करना मुश्किल होगा. इसलिए NHAI ने बिड खोलने की तारीख को बढ़ाकर 11 दिसंबर 2026 कर दिया है. बिड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन अधिग्रहण पर काम शुरू होगा.
नासिक से चेन्नई तक 6-लेन एक्सप्रेसवे
नासिक से चेन्नई तक 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह से दोनों शहरों के बीच बिल्कुल नया रास्ता होगा. जहां गांव-शहर का ट्रैफिक नहीं आएगा और गाड़ियां बिना रुके तेज रफ्तार से चल सकेंगी. दोनों शहरों के बीच बिना शहरों के ट्रैफिक में घुसे 14 से 15 घंटे का आसान सफर मिलेगा. इस दौरान हाईवे के बीच में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं दी जाएगी. अभी नासिक से चेन्नई जाने के लिए पुणे-बेंगलुरु वाले घुमावदार रूट से जाना पड़ता है, जिसमें कई शहरों का ट्रैफिक मिलता है, लेकिन नया एक्सप्रेसवे सीधा ग्रीनफील्ड रूट होगा जिससे सीधा रास्ता मिलेगा. आधुनिक तकनीक से लेस होने की वजह से इस हाईवे पर गाड़ियां 100 से 120 किलोमीटर तक चल सकेगी.

नासिक से अक्कलकोट तक काम तेज
फिलहाल नासिक से अक्कलकोट रूट पर तेजी से काम किया जा रहा है. नासिक से अक्कलकोट की दूरी 450 किलोमीटर है, ट्रैफिक और घुमावदार सड़कों की वजह से रास्ते में समय लगता है, जिससे सफर 10 घंटे तक चला जाता है. लेकिन नए नासिक चेन्नई एक्सप्रेसवे के बनने से यह दूरी घटकर करीब 374 किलोमीटर रह जाएगी. जबकि सीधी कनेक्टिविटी होने से यह सफर महज 5 घंटे में पूरा हो जाएगा. जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि सफर भी आसान होगा.
नासिक चेन्नई एक्सप्रेसवे का रूट
- नासिक
- अहिल्यानगर
- धाराशिव
- सोलापुर
- अक्कलकोट (महाराष्ट्र)
- कलबुर्गी
- रायचूर (कर्नाटक)
- महबूबनगर
- नगरकुरनूल
- कडप्पा
- चित्तूर (आंध्र प्रदेश)
- वेल्लोर
- चेन्नई (तमिलनाडु)
कर्नाटक-तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में काम तेज
कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नासिक-चेन्नई एक्सप्रेसवे के ग्रीनफील्ड सेक्शन का काम लगभग पूरा होने वाला है. वहां निर्माण तेजी से चल रहा है. महाराष्ट्र में अभी तक पूरी जमीन का अधिग्रहण भी नहीं हो पाया है, जिससे समय में देर लग रहा है. माना जा रहा है कि अगर महाराष्ट्र में जमीन अधिग्रहण जल्द पूरा हो जाता है, तो 2027 के अंत तक या 2028 की शुरुआत तक नासिक-अक्कलकोट सेक्शन पर काम शुरू हो सकता है. यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के नासिक से शुरू होकर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होते हुए तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई तक जाएगा. इसकी कुल लंबाई करीब 1,271 किलोमीटर तक होगा. यह पांच राज्यों को जोड़ने वाला भारत का मेगा एक्सप्रेसवे होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं