महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बगैर नाम लिए कसे तंज को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर सुर्खियों में हैं. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कुणाल कामरा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. अजीत पवार ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर कहा, "किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए. सभी को अपने अधिकारों के भीतर बोलना चाहिए. मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखा जाना चाहिए कि पुलिस विभाग को उनके बयानों के कारण हस्तक्षेप न करना पड़े."
कुणाल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज
बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. कॉमेडियन कुणाल कामरा ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था. वीडियो में उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन्हें कुछ ऐसा कहा, जिस पर हंगामा हो रहा है. इस वीडियो की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सदस्यों ने तीखी आलोचना की और आक्रोश जताया. वीडियो के बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी से नाराज शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़
बीजेपी ने करार दिया ओछी पब्लिसिटी
शिवसेना के विधायक मर्जी पटेल ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज कराया है. वहीं, कुणाल कामरा द्वारा एकनाथ शिंदे पर किए गए कटाक्ष को भाजपा विधायक राम कदम ने 'ओछी पब्लिसिटी' करार दिया है. उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा जिस प्रकार की भाषा और बर्ताव देश के शीर्ष नेता और पत्रकारों के लिए करते हैं, अब समय आ गया है कि वह जहां मिलें, उन पर कालिख पोत दी जाए.
ये भी पढ़ें : कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर बवाल, भड़के शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़, 20 लोगों पर FIR
कुणाल कामरा ने किसकी सुपारी ली है?
राम कदम ने कहा, "ओछी पब्लिसिटी पाने के चक्कर में कुणाल कामरा अब सारी हदें पार कर चुके हैं. वह जब भी चाहें, जब भी उनका मन करे, किसी के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं. उन्हें क्या हो गया है? एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं, वह सम्मानित व्यक्ति हैं. क्या यह महाराष्ट्र की भूमि का अपमान नहीं है? कुणाल कामरा ने किसकी सुपारी ली है? उद्धव ठाकरे कंपनी की? क्या कारण था?"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं