कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कमेंट मामले में मुंबई के खार पुलिस स्टेशन ने फिर से समन भेज पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है. ये कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी किया गया, जिसमें कुणाल कामरा को 5 अप्रैल के पहले पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है. मुंबई की खार पुलिस स्टेशन ने कुणाल कामरा को इसके पहले दो समन जारी कर पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन कुणाल कामरा दोनों समन के लिए हाजिर नहीं हुए.

खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में अपनी प्रस्तुति के दौरान कामरा ने शिंदे के लिए ऐसा शब्द का इस्तेमाल किया था और उन पर एक ‘पैरोडी' भी गाई थी. कामरा ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ 2022 में शिंदे के विद्रोह को बयां करने के लिए फिल्म ‘दिल तो पागल है' के एक हिंदी गीत के एडिटिड वर्जन का इस्तेमाल किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें : कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, कमीडियन ने ली चुटकी- 'ये वक्त की बर्बादी'
कुणाल कामरा के खिलाफ कई FIR
कामरा के कमेंट से बड़ा विवाद पैदा हो गया है और उनके खिलाफ कई FIR दर्ज की गई हैं. उनकी टिप्पणी से नाराज शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पिछले महीने संबंधित स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी. कामरा ने अपने ‘एक्स' हैंडल पर पूछताछ के लिए दर्शकों को बुलाने की बात कही थी. मीडिया के एक वर्ग ने भी पुलिस द्वारा दर्शकों को नोटिस जारी किए जाने की खबर दी जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने राज्य की भाजपा नीत महायुति सरकार पर निशाना साधा. पुलिस ने जांच के तहत कामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की मानहानि और सार्वजनिक शरारत से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को साफ किया कि यहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जिस शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था उस शो के श्रोताओं को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने महानगर के एक स्टूडियो में आयोजित कामरा के संबंधित कार्यक्रम के सिलसिले में किसी भी दर्शक को पूछताछ या बयान दर्ज करने के लिए नहीं बुलाया है.

कुणाल कामरा कि किस बात पर हंगामा
कुणाल कामरा फिल्म ‘दिल तो पागल है' के एक गाने के जरिए इस्तेमाल करके शिंदे पर कटाक्ष किया था. हालांकि इस मसले पर महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने कुणाल को मांगी मांगने को कहा है. वहीं उद्धव खेमे के नेता संजय राउत ने कहा कि कामरा ने अपने व्यंग्यात्मक गीत में किसी का नाम नहीं लिया था. उन्होंने शिवसेना कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘यह घटनाक्रम इस बात का सबूत है कि फडणवीस गृह विभाग को संभालने में अक्षम हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं