विज्ञापन

महाराष्ट्र: Blinkit स्टोर में आइसक्रीम फ्रीजर मिला चूहा, सूबे 14 फूड सेंटर्स का लाइसेंस रद्द

कल्याण इलाके में स्थित फूड स्टोर से जुड़ा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों में इसे लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है.

महाराष्ट्र: Blinkit स्टोर में आइसक्रीम फ्रीजर मिला चूहा, सूबे 14 फूड सेंटर्स का लाइसेंस रद्द
आइस्क्रीम खरीदने गए युवाओं को ब्लिंकिट स्टोर में मिला चूहा. (Photo: NDTV)
मुंबई:

महाराष्ट्र में कल्याण के गोदरेज हिल इलाके में स्थित Blinkit स्टोर के आइसक्रीम फ्रीजर के अंदर एक चूहा घूमता हुआ पाया गया. यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई, जब कुछ युवा आइसक्रीम खरीदने गए. तभी अचानक आइस्क्रीम के क्रेट में एक चूहा नजर आया. आइसक्रीम क्रेट देखते वक्त वे पैक्ड फूड के ठीक बगल में एक चूहे को घूमते हुए देखकर हैरान रह गए.

जब युवाओं ने चूहे को क्रेट के अंदर देखा, तो वे दंग रहे हैं. स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक मानते हुए युवाओं ने अपने फोन से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में इसको लेकर गुस्सा है, जो बढ़ता जा रहा है. अब नागरिकों की तरफ से फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA से स्टोर के खिलाफ सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है.

कई फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने ब्लिंकइट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े 14 फूड बिजनेस सेंटर्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. राज्य भर में की गई जांच में सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों का उल्लंघन पाया गया था.

FDA ने 13 अगस्त को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए फूड बेचने और डिलीवर करने वाले 86 सेंटर्स की जांच की. एजेंसी ने 60 सुधार नोटिस जारी किए और एक सेंटर पर कामकाज को कुछ वक्त के लिए रोकने का आदेश दिया. राज्य सरकार के रेगुलेटर ने बताया कि इस जांच अभियान के दौरान कोई भी लाइसेंस रद्द नहीं किया गया.

ये भी पढ़ें: हैदराबाद के ब्लिंकिट सेंटर में विवाद के बाद डिलीवरी वर्कर की हत्या, सहकर्मी पर लगा हमले का आरोप

FDA ने बताया कि सस्पेंड किए गए 14 लाइसेंस में से पांच ब्लिंकइट सेंटर्स के थे, पांच जेप्टो के, दो इंस्टामार्ट के, एक भगवती स्टोर्स का और एक स्विन्स्टा एंट प्राइवेट लिमिटेड का था.

जांच में स्टोरेज, तापमान कंट्रोल, सफाई, कीड़े-मकोड़ों की रोकथाम, खाना बनाने/परोसने वालों की पर्सनल हाइजीन, FIFO/FEFO नियमों का पालन, फूड सेफ्टी रिकॉर्ड और लाइसेंस दिखाने जैसी बातें शामिल थीं. FDA ने कहा कि जहां भी नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया, वहां लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई.

पुणे में FDA ने कई कमियां मिलने के बाद लोहेगांव इलाके में Zepto आउटलेट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया. कुछ फूड प्रोडक्ट्स को उनकी तय 'यूज बाय' यानी इस्तेमाल की आखिरी तारीख के बाद भी रखा गया था. रेगुलेटर ने बताया कि इंस्पेक्टर्स को यह भी पता चला कि FIFO/FEFO नियमों का पालन नहीं हो रहा था और स्टोरेज की जगह पर गंदगी, कीड़े-मकोड़ों की रोकथाम में कमी और पर्सनल हाइजीन में गंभीर कमियां पाई गईं. उन्होंने आगे कहा कि सुनवाई के दौरान क्विक कॉमर्स कंपनी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया.

FDA ने पुणे के वारजे जकात नाका स्थित Swinsta Ent Pvt Ltd का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया. फूड सेफ्टी संस्था ने बताया कि इंस्पेक्टर्स को वहां कॉकरोच का संक्रमण, फ्रोजन प्रोडक्ट्स के लिए कोल्ड चेन के रखरखाव में कमी, तापमान कंट्रोल में दिक्कतें और हाइजीन व पेस्ट-कंट्रोल के तरीकों में गंभीर कमियां मिलीं.

(इनपुट- अमजद खान)

ये भी पढ़ें: Blinkit की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस, ऐप पर अवैध चाकू बेचने का आरोप, जानें पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Food Deliver Partner, Blinkit, Zepto, Instamart News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com