विज्ञापन

RSSB Lab Assistant Result 2026 Out: राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट जारी, देखें कटऑफ

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट के पदों को भरा जाना है. ये परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी. ज्योग्राफी की परीक्षा 9 मई को हुई थी जबकि साइंस की परीक्षा 10 मई को हुई थी.

RSSB Lab Assistant Result 2026 Out: राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट जारी, देखें कटऑफ
सितंबर में जयपुर में फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है.

RSSB Lab Assistant Result 2026 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ये एग्जाम 9 और 10 मई, 2026 को आयोजित किया गया था. इस एग्जाम के लिए 7 लाख के करीब उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. जिन उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था, वो RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एग्जाम में पास हुए उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए प्रोविजनल शॉर्टलिस्ट किया गया है. बता दें कि इस भर्ती के जरिए 804 पदों को भरा जाना है.

RSSB लैब असिस्टेंट रिजल्ट कैसे चेक करें

  1. RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट को जारी किया गया है. 
  2. इस वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट का सेक्शन होगा. इस सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. यहां पर "Lab Assistant Exam 2026: List of Selected Candidates for Document Verification" का लिंक होगा. इसपर क्लिक करें.
  4. रिजल्ट PDF खुलेगी, इसमें अपना रोल नंबर सर्च कर लें.

प्रोविजनल कटऑफ 

कटऑफ की बात की जाए तो Non-TSP एरिया में साइंस स्ट्रीम के लिए कैटेगरी-वाइज प्रोविजनल कट-ऑफ इस प्रकार हैं-

  • जनरल (GEN): 262.8126
  • OBC: 254.8349
  • EWS: 242.6325
  • MBC: 234.0491
  • SC: 222.5747
  • ST: 202.7718

TSP एरिया की प्रोविजनल कटऑफ जनरल के लिए 234.0482 गई है. SC की 211.6203 और ST कैंडिडेट्स के लिए 141.2698 गई है. हालांकि  DV प्रक्रिया होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट और कैटेगरी के हिसाब से फाइनल कट-ऑफ आने की उम्मीद है.

कब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड

सितंबर में जयपुर में फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है. DV की प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी, इसकी जानकारी जल्द ही RSSB की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम में सफलता हासिल की है, वो अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें.

ये भी पढ़ें- BPSC Exam Calendar: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर हुआ जारी, 25 अक्टूबर को 72वीं प्रारंभिक परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Lab Assistant Exam 2026, Rajasthan Lab Assistant Result 2026 Out Date, Rajasthan Lab Assistant Exam Centre, Rajasthan Lab Assistant Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com