विज्ञापन

बीवी को तड़पाने के लिए 4 घंटे तक बनाया मुर्गा, भागी तो किया चाकू से हमला, हिस्ट्रीशीटर पति हुआ अरेस्ट

आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर पति ने पत्नी को बंधक बनाकर यातनाएं दीं, जिसकी गवाही उसके शरीर पर आए घाव भी दे रहे हैं. पति की क्रूरता देख मायके गई पत्नी के पीछे-पीछे आरोपी वहां तक चला गया था.

बीवी को तड़पाने के लिए 4 घंटे तक बनाया मुर्गा, भागी तो किया चाकू से हमला, हिस्ट्रीशीटर पति हुआ अरेस्ट
चाकू से पत्नी को डराता आरोपी पति अरबाज सैयद.

मुंबई में एक हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आरोप है कि घरेलू विवाद में पत्नी को यातनाएं देने के लिए 4 घंटे तक मुर्गा बनाकर भी रखा और जमकर पीटा. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान अरबाज सैयद के रूप में हुई है. वह 19 मामलों में पहले से आरोपी है.

RCF थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी अरबाज सैयद ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की. इसके बाद उसने पत्नी को घर में ही बंधक बना लिया. आरोपी ने हाथ में तलवार लेकर पत्नी को जान से मारने और उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने का डर दिखाया. इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी को घर के भीतर लगातार 4 घंटे तक मुर्गा बनकर रहने की सजा दी.

पीछा करते मायके तक पहुंच गया

जान बचाकर मायके भागी पत्नी तो वहां भी चाकू से वार कर दिया. इस प्रताड़ना के बीच पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने मायके भागने में सफल रही, लेकिन आरोपी अरबाज का पागलपन यहीं शांत नहीं हुआ. वह अपनी पत्नी का पीछा करते हुए उसके मायके भी पहुंच गया. वहां उसने जमकर हंगामा किया और गुस्से में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. पत्नी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके शरीर पर घाव के निशान हैं और जहां टांके लगे दिख रहे हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी निकला शातिर अपराधी

घटना के तुरंत बाद पीड़िता के डरे-सहमे परिवार ने आरसीएफ पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी अरबाज सैयद को हिरासत में ले लिया.

आरोपी पर दर्ज हैं 19 मामले

पुलिस को जांच में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी अरबाज सैयद एक हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग पुलिस थानों में 19 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरसीएफ पुलिस ने घायल पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में बने हथियार, थाईलैंड की जेल में दोस्ती: 4 हैंडलरों की मोबाइल चैट से ISI की साजिश का पूरा खुलासा

लेखक के बारे में
img
सुजाता द्विवेदी
Correspondent, News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Tortured Wife, Husband Assault Wife, Mumbai News, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com