विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2019

Mumbai Rains: मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश, जगह-जगह जलजमाव की स्थिति, हाई टाइड का अलर्ट

 मुंबई के उपनगर में काफी देर से लगातार बारिश जारी है, जिसके कारण नालासोपारा वसई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

Mumbai Rains: मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश, जगह-जगह जलजमाव की स्थिति, हाई टाइड का अलर्ट
Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति
  • मुंबई में भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति
  • हाई टाइड का अलर्ट जारी
  • सरकारी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश
मुंबई:

मुंबई और आस-पास के इलाकों में खासकर थाने पालघर में आज तेज बारिश का अलर्ट है. मुंबई के उपनगर में काफी देर से लगातार बारिश जारी है, जिसके कारण नालासोपारा वसई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हालांकि, अभी समुद्र में लो टाइड है. हाई टाइड दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर 4.9 मीटर की लहर का अनुमान है. बारिश के कारण मालाड मालवणी के नीचले इलाको में भी पानी जमा होना शुरू हो गया है. हालांकि, मुंबई में लोकल ट्रेन और सड़क यातयात अभी सामान्य है. वहीं, ठाणे नगर निगम ने शहर में लगातार बारिश को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं.

नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट की फटकार, कहा-लगता है सरकार को नागरिकों की सुरक्षा का ख्याल नहीं

बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई में शनिवार देर रात और रविवार को भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था.  भारतीय मौसम विभाग के मुंबई कार्यालय में मौसमविज्ञान के उप महानिदेशक के.एस. होसालिकर ने ट्वीट किया था , "खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से शनिवार रात और रविवार को मुंबई में भारी बारिश की संभावना है.  इसके मद्देनजर पश्चिमी तट सहित इलाके में अलर्ट जारी किया गया है." 

बीजेपी सांसदों की 'क्लास' लेंगे PM मोदी और अमित शाह, सभी की उपस्थिति अनिवार्य

भारी बारिश को देखते हुए ठाणे में सभी सरकारी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए है.

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, मौसम विभाग के सांताक्रूज केंद्र पर शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान 43.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसी अवधि में दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित मौसम केंद्र पर 21.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. (इनपुट एजेंसी)

VIDEO: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Rains, Heavy Rainfall In Mumbai, Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com