विज्ञापन

दिल्ली-NCR में AQI 450 पार, यूपी का हापुड़ सबसे प्रदूषित, छोटी दीवाली पर 12 राज्यों में बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam: दीवाली से पहले ही दिल्ली-NCR की हवा दमघोंटू हो गई है. AQI लेवल कई इलाकों में 450 पार हो गया है. भारतीय मौसम विभाग ने 7 नवंबर 2026 को देश के 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.

दिल्ली-NCR में AQI 450 पार, यूपी का हापुड़ सबसे प्रदूषित, छोटी दीवाली पर 12 राज्यों में बारिश की संभावना
weather update today: दिल्ली-एनसीआर में AQI खतरनाक स्तर पर (फोटो:IANS)
  • दिल्ली-NCR में छोटी दिवाली की सुबह से ही धुंध छाई है, कई इलाकों में AQI का लेवल 450 पार हो गया है.
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आधी रात को ही AQI आज 300 के ऊपर था, सुबह से धुंध का प्रभाव बना हुआ है,
  • उत्तर मध्य और पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और साफ रहेगा, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है.

छोटी दीवाली की सुबह से ही दिल्ली-NCR में धुंध की चादर दिख रही है. दिल्ली में कई इलाकों में AQI का लेवल 450 के पार हो गया. तापमान में गिरावट की वजह से सुबह से ठंड का असर भी दिख रहा है. यूपी का हापुड़ सबसे प्रदूषित नजर आ रहा है, यहां आधी रात को ही AQI 300 के पार था, जबकि सुबह से भी धुंध दिख रही है. आज के दिन मौसम दो तरह का दिख रहा है. एक तरफ उत्तर मध्य और पश्चिम भारत में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून और चक्रवात मुरासु के असर से अभी भी बारिश की संभावना बन रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देश के 12 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में दिखेगा, यहां आज सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश जारी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भी ताजा बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. 

दिल्ली-NCR की हवा दमघोंटू

दिल्ली-NCR में हवा का स्तर एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है. 7 नवंबर की सुबह से ही कई इलाकों में AQI 400 तक जाता दिख रहा है. हवा का यह स्तर बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है. मुख्य प्रदूषक PM2.5 है, दिल्ली में आज इस मौसम का पहला ऐसा दिन है जब हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची है और 8 नवंबर यानी दिवाली तक यही स्थिति बनी रहने का अनुमान है. दीवाली से एक दिन पहले दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली में GRAP-III पाबंदियां लागू होने के बाद भी इसमें सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. दिल्ली के 22 निगरानी केंद्रों ने AQI का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया है, जो 400 के आंकड़े को पार कर गया है. दिल्ली का औसत AQI-366 है, जो इसे बहुत खराब श्रेणी में रखता है. 

दिल्ली समेत अपने राज्य के AQI का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके

  • अलीपुर-402
  • बवाना-411
  • डीटीयू - 408
  • आईआईटी - 442
  • जहांगीरपुरी - 421
  • नरेला - 408
  • पंजाबी बाग - 433
  • रोहिणी-418
  • विवेक विहार - 427
  • नोएडा- 284
  • गुरूग्राम – 355
  • गाजियाबाद- 286
  • फरीदाबाद-347

यूपी का हापुड़ सबसे प्रदूषित

यूपी में भी दिल्ली से सटे शहरों में प्रदूषण का असर बढ़ रहा है. हापुड़ सबसे प्रदूषित रहा. यहां 7 नवंबर की आधी रात में ही AQI का लेवल 300 के पार हो गया था.  तापमान में गिरावट और हवा की रफ्तार धीमी होने की वजह से प्रदूषण के तत्व वातावरण में घुल गए थे. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी, दोनों जगह बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है. सुबह और रात के समय ग्रामीण और खुले इलाकों में हल्की धुंध रहेगी, दिन में धूप खिली रहेगी. लखनऊ में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री, जबकि प्रयागराज और वाराणसी में भी ऐसा ही मौसम रहेगा.

आज इन राज्यों में बारिश की संभावना

  • तमिलनाडु
  • केरल
  • पुडुचेरी
  • आंध्र प्रदेश
  • तेलंगाना
  • कर्नाटक
  • ओडिशा

राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब में अब तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक यहां तापमान में 3 से 4 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है. ऐसे में तापमान कम होने की वजह से अब गुलाबी ठंड यहां शुरू हो चुकी है. वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से भी ठंडी हवाओं का असर इस दिशा में तेज हो गया है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में असर दिखाएगा, इसके बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जिससे नवंबर के मध्य तक ठंड बहुत तेज हो सकती है. 

ये भी पढ़ेंः डॉ. कलाम ने छिपाए थे परमाणु परीक्षण, अब पराली जलाने वाले किसान दे रहे सैटेलाइट को चकमा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Mausam, Choti Diwali, Delhi AQI Today, Delhi AQI 450 Mark, IMD Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com