विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, दक्षिण भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट

कल का मौसम, 26 नवंबर 2026: IMD ने कल देश के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत में कल कोहरे और ठंड का डबल अटैक रहेगा.

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, दक्षिण भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
  • दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरकर न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और ठंड तथा कोहरे का प्रभाव बढ़ रहा है
  • उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की संभावना नहीं और सुबह-शाम कोहरा या धुंध रह सकती है
  • जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है

Kal Ka Mausam 26 November 2026: राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है. उत्तर भारत के राज्यों में पहाड़ों से आ रही हवाओं की वजह से तापमान गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है. दिल्ली और यूपी जैसे राज्यों में जहां बारिश विदा ले चुकी है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में मॉनसून अभी भी जमकर बरस रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 26 नवंबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. ठंड तेजी से बढ़ रही है और सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. आज दिल्ली में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. खासकर 26 और 27 नवंबर के आसपास घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दृश्यता और यातायात प्रभावित होने की संभावना है.

मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के बाद आगे और गिरावट आ सकती है, मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 नवंबर को एनसीआर में 'शैलो फॉग' यानी हल्के कोहरे का प्रभाव रहेगा. हालांकि, 28, 29 और 30 नवंबर तक कोहरा और गहरा सकता है. 

मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा भी जहरीली होती जा रही है. लगातार 10 दिनों तक 'ऑरेंज जोन' में रहने के बाद अब एनसीआर का एक्यूआई 'लाल निशान' यानी खराब से बहुत खराब श्रेणी के पार पहुंच गया है. प्रदूषण के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों सब-डिवीजन में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. यहां कल बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह और रात के समय ठंड और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है.

वहीं बिहार में भी कल मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात

जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ने के बीच इसकी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो यहां इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक घाटी में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है.

पश्चिम बंगाल में बढ़ी ठंड, कोलकाता में तापमान में भारी गिरावट

पश्चिम बंगाल में ठंड बढ़ गई है. बुधवार को उत्तर की ओर से आ रही हवाओं के असर से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है. साथ ही, पूरे राज्य में मौसम के शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है. पूर्वानुमान के अनुसार, वीकेंड तक कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह के समय दार्जिलिंग और पश्चिम बर्धमान जिलों में हल्का कोहरा भी देखा गया.

तमिलनाडु में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग के अनुसार कावेरी डेल्टा और दक्षिणी तमिलनाडु के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. चेन्नई और आसपास के जिलों में भी बारिश का अनुमान है. कल भारी बारिश सिर्फ डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर और थेनी जिलों तक सीमित रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक कम दबाव का क्षेत्र कुमारी अंतरीप से लेकर तमिलनाडु के अंदरूनी इलाकों से होते हुए आंध्र प्रदेश के रायलसीमा तक फैला हुआ है.

इन राज्यों में भी अलर्ट

  • भारी बारिश का अलर्ट:  तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह.
  • हल्की-मध्यम बारिश: आंध्र प्रदेश और कर्नाटक.
  • कोहरे का अलर्ट: दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Forecast, Weather Tomorrow, Kal Ka Mausam, Weather Update, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com