विज्ञापन

महाराष्ट्र में गैस पाइपलाइन फटने से लगी भीषण आग, उठने लगीं 20 फीट ऊंची लपटें

Gas Pipeline Fire: छत्रपति संभाजीनगर जिले में जालना हाईवे के पास गैग पाइपलाइन फटने के बाद आग लगने से हड़कंप मच गया था. इससे वहां हड़कंप मच गया था.

महाराष्ट्र में गैस पाइपलाइन फटने से लगी भीषण आग, उठने लगीं 20 फीट ऊंची लपटें
आग को बुझाता दमकल कर्मी.

Bharat Petroleum Pipeline Fire: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में जालना हाईवे के पास गुरुवार तड़के करीब 6 बजे गैस पाइपलाइन फटने से आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब 20 फीट ऊपर तक उठ रही थीं. हालांकि, समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई.

जानकारी के अनुसार, लाडगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप से डीएमआईसी DMIC और एमआईडीसी MIDC क्षेत्र को गैस की आपूर्ति की जाती है. यहां पाइपलाइन का एक चेंबर निकला हुआ था, जो कुछ दिन पहले एक ट्रक के गुजरने के कारण टूट गया था. इस चेंबर में काफी कचरा जमा हो गया था. पता चला है कि गुरुवार सुबह किसी ने उस कचरे में आग लगा दी, जिससे गैस पाइपलाइन की चपेट में आते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

20 फीट ऊंची लपटें और बिजली का खतरा

गैस का प्रेशर अधिक होने के कारण आग की लपटें देखते ही देखते आसमान छूने लगीं. आग के कारण पाइपलाइन के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार भी अत्यधिक गर्म हो गए थे, जिससे शॉर्ट सर्किट और बड़े धमाके का खतरा पैदा हो गया था.

आग लगते ही संबंधित कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर गैस की आपूर्ति बंद करवाई गई. सूचना मिलते ही एमआईडीसी दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या चेंबर में कचरा जानबूझकर जलाया गया था या यह किसी लापरवाही का नतीजा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

ये भी पढ़ें- नागपुर NGO प्रताड़ना मामले में ATS सक्रिय, धर्मांतरण-फंडिंग और TCS नाशिक एंगल की होगी जांच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com