विज्ञापन

PUBG जैसे एग्रेसिव गेम्स खेलता था... पंचकूला स्कूल में KG की बच्ची को पीटने वाले आरोपी लड़के पर चाचा का बड़ा खुलासा

बच्ची के परिवार ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि आरोपी तीसरी क्लास का छात्र उनको खुद घायल, बेहोश बच्ची के पास लेकर गया था. प्रिंसिपल ऑफिस से सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद कथित हमले पर किसी ने ध्यान क्यों नहीं दिया.

PUBG जैसे एग्रेसिव गेम्स खेलता था... पंचकूला स्कूल में KG की बच्ची को पीटने वाले आरोपी लड़के पर चाचा का बड़ा खुलासा
पंचकूला स्कूल में हमले पर बच्ची के चाचा का बड़ा खुलासा
  • पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास के छात्र ने छह साल की केजी बच्ची पर बेरहमी से हमला किया था
  • आरोपी बच्चे ने PUBG जैसे एग्रेसिव गेम्स खेलने की आदत होने की जानकारी बच्ची के चाचा ने दी है
  • हमले से पहले आरोपी ने बच्ची को पागल कहा और फिर गमलों और पत्थरों से हमला किया था

हरियाणा के पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में एक तीसरी क्लास के बच्चे ने केजी की 6 साल की बच्ची पर इतनी बेरहमी से हमला किया था कि वीडियो देखने वालों की रूह कांप गई. हमले वाले वीडियो को देखकर यही सवाल सबके जहन में था कि तीसरी क्लास का बच्चा आखिर ऐसा कैसे कर सकता है. इतना एग्रेशन और क्रिमिनल माइंड इतने छोटे बच्चे का कैसे? अब इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. बच्ची के चाचा ने आरोपी बच्चे को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

PUBG जैसे गेम्स खेलता था लड़का

एएनआई के मुताबिक, हमले की शिकार छह साल की बच्ची के चाचा फाजिल ने बताया कि आरोपी बच्चा  PUBG जैसे अन्य एग्रेसिव गेम्स खेलता था. इसी वजह से उसने बच्ची पर उसी तरह से हमला किया. उन्होंने बताया कि लड़के के पिता ने भी उसकी इन गेमिंग आदतों की पुष्टि की है.उसने बच्ची पर हमले से पहले क्या-क्याा किया उन्होंने सब कुछ डिटेल में बताया है.

लड़के ने बच्ची को पहले 'पागल' कहा था

बच्ची के चाचा के मुताबिक, आरोपी लड़ने ने पहले केजी की बच्ची को पागल कहा. जब बच्ची ने इसका विरोध किया और कहा कि वह इसकी शिकायत करेगी तो उसने बहुत ही शातिर तरीके से कहा कि तुम्हारे पापा ऊपर हैं, तुम मेरे साथ चलो. इसके बाद उसके साथ जो कुछ भी हुआ, वह वीडियो में सबने देखा. लड़का किस तरह से बच्ची पर गमले और पत्थरों से हमला कर रहा था, वह रूह कंपा देने वाला है.

बच्ची की हालत पहले से बेहतर

बच्ची के चाचा ने बताया कि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स उसकी निगरानी कर रहे हैं. अब उसकी हालत पहले से बेहतर है और पिछले दो-तीन दिनों से उसे लगातार अच्छी मेडिकल देखरेख मिल रही है. डॉक्टर्स अच्छी तरह से उसकी निगरानी कर रहे हैं. फाजिल ने आगे कहा कि स्कूल के खिलाफ FIR दर्ज करने के साथ ही आरोपी बच्चे के खिलाफ भी एक अलग FIR दर्ज की गई है.

दो जूनियर बेसिक ट्रेनिंग शिक्षक सस्पेंड

इस मामले में हरियाणा के शिक्षा विभाग ने दो जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इन टीचर्स की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के रूप में हुई है. इस बीच, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया है.आयोग ने पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में शिक्षा विभाग के एक्शन का विस्तृत, बिंदुवार तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करें.

परिवार ने स्कूल पर उठाए सवाल

वहीं बच्ची के परिवार ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि आरोपी तीसरी क्लास का छात्र उनको खुद घायल, बेहोश बच्ची के पास लेकर गया था. उन्होंने सवाल पूछा है कि प्रिंसिपल ऑफिस से सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद कथित हमले पर किसी ने ध्यान क्यों नहीं दिया.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-Video | Panchkula School Incident | पंचकूला के स्कूल में तीसरी के छात्र ने KG की बच्ची को पत्थरों से पीटा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana School, Panchkula School Assault, Panchkula School Incident, Girl Beaten Brutally, School Beating Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com