विज्ञापन

कल का मौसम: साइक्लोन मुरासु का कहर, आंध्र-छत्तीसगढ़-ओडिशा में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में हवा खराब

कल का मौसम, 4 नवंबर 2026: चक्रवात 'मुरासु' के आंध्र प्रदेश तट पार करने के बाद भी उसका असर दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्यों में बना हुआ है. IMD ने कल आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश तट पार कर कमजोर हो गया है, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है
  • दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा, तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा, बारिश की संभावना नहीं है
  • दिल्ली-एनसीआर का AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, अलीपुर में सबसे अधिक प्रदूषण दर्ज हुआ है

Kal Ka Mausam 4 November 2026: राजधानी दिल्ली समेत देशभर में करवट ले ली है. चक्रवाती तूफान मुरासु ने दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पार किया है और अब कमजोर हो रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हैं. इसके अलावा अरब सागर और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर बने मौसम तंत्र भी बारिश को बढ़ावा दे रहे हैं. अगले 24 घंटे दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए अहम रहने वाले हैं, जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को फिलहाल बारिश से राहत मिलने की संभावना है. कल यानी 4 नवंबर 2026 के लिए मौसम विभाग ने वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. कल देश के कुल 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर ही हवा जहरीली

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले सप्ताह हुई बारिश अब थम गई है. बारिश के थमते ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 नवंबर तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. कल दिल्ली-एनसीआर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है. अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे दर्ज हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर में कल बारिश की कोई संभावना नहीं है, मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.

एक्यूआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई इलाकों में AQI 400 के खतरनाक स्तर को पार कर गया है. अलीपुर में एक्यूआई सबसे अधिक 415 दर्ज किया गया है. बवाना में स्थिति 409 तक पहुंच गई है. बुराड़ी क्रॉसिंग में 383 और अशोक विहार में 350 एक्यूआई दर्ज किया गया. आया नगर में 310, बदरपुर में 300 और बुराड़ी में 348 एक्यूआई रहा. नोएडा की हवा भी सांस लेने लायक नहीं बची है. तस्वीरों में मिले आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के कई सेक्टरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है. सेक्टर-62 में एक्यूआई 406 के साथ लाल निशान पर है. सेक्टर-39 में 364, सेक्टर-150 में 343 और सेक्टर-116 में 270 एक्यूआई दर्ज किया गया. सेक्टर-125 में 250, सेक्टर-1 में 201 दर्ज किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. राज्य में कल बारिश की कोई संभावना नहीं है और किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसके साथ ही बिहार में भी कल मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ बना रहेगा. बिहार में कल बारिश या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं है.

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु के चलते भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात 'मुरासु' आंध्र प्रदेश में दस्तक दे चुका है. इस चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. तटीय इलाकों में आंधी-तूफान की संभावना है. प्रकाशम, पलनाडु, बापटला, गुंटूर, कृष्णा, एनटीआर, एलुरु, पूर्वी व पश्चिमी गोदावरी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा और काकीनाडा जिलों में तेज बारिश और बाढ़ का अलर्ट है.

आंध्र प्रदेश के साथ ही तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कल नलगोंडा, नागरकुर्नूल और सूर्यपेट जैसे जिलो में भारी बारिश की संभावना है.

झारखंड और मध्य प्रदेश में भी बारिश

चक्रवात मुरासु का असर मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे जिलों तक देखने को मिल सकता है. इन राज्यों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के साथ आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है.

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भारी  बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है. साथ ही आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा तक) की तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

ओडिशा में भारी बारिश

ओडिशा में काफी व्यापक बारिश का अनुमान है. राज्य में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30-40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

कल इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक. 
  • मध्यम बारिश: ओडिशा, केरल, झारखंड, मध्य प्रदेश 
  • हल्की बारिश: तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप.

 यह भी पढ़ें | दिल्ली NCR में ग्रैप 2 लागू, वर्क फ्रॉम होम से ऑफिस टाइम तक आज से बदलेगा, जानें क्या खुला-क्या बंद रहेगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Weather Forcast News, Weather Update, Weather Tomorrow, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com