- महाराष्ट्र के अमरावती जिले के दर्यापुर में RSS के पथ संचलन का स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने स्वागत किया
- स्थानीय मुस्लिम सलीम घानीवाले और उनके साथियों ने फूल बरसाकर संघ के स्वयंसेवकों का सम्मान और स्वागत किया
- सलीम घानीवाले ने कहा कि आरएसएस सभी वर्गों के लिए काम करता है और उनकी सोच से वे प्रेरित हैं
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के दर्यापुर इलाके से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. यहां एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तरफ से निकाले गए पारंपरिक पथ संचलन का स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने दिल खोलकर स्वागत किया. पथ संचलन के दौरान फूल बरसाए गए और सभी का स्वागत किया गया. सामाजिक भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का यह खूबसूरत नजारा देखकर सब खुश हुए. दर्यापुर में जब आरएसएस के स्वयंसेवक अपना पारंपरिक पथ संचलन निकाल रहे थे, तब स्थानीय मुस्लिम बंधु, सलीम घानीवाले और उनके साथ कुछ लोगों ने उन पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया.
सलीम घानीवाले और उनके साथियों ने किया स्वागत
दर्यापुर शहर में मार्च निकाल रहे सैकड़ों संघ स्वयंसेवकों का स्वागत सलीम घानीवाले नाम के एक मुस्लिम शख्स ने उन पर फूल बरसाकर किया. सलीम घानीवाले ने कहा कि आरएसएस किसी एक खास वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के हर क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि वे संघ की विचारधारा और समाज के लिए उनके किए जा रहे कामों से काफी प्रेरित हैं. इसलिए जब पथ संचलन निकाला तो उन्होंने और उनके साथियों ने स्वागत करने का फैसला किया, जिसके बाद संचलन में शामिल आरएसएस के सदस्यों के ऊपर फूल बरसाए गए और उनका स्वागत किया गया.
ये वीडियो भी देखिए
सलीम घानीवाले के इस काम की सब जगह तारीफ हो रही है. उनका कहना है आरएसएस समाज के हर वर्ग के लिए काम करता है, जिससे सामाज में जुड़ाव होता है, इसलिए सभी ने मिलकर यह फैसला किया था. पथ संचलन के दौरान दिखा यह दृश्य पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह की पहल से समाज में आपसी विश्वास, शांति और सद्भावना मजबूत होती है. हर साल आरएसएस की तरफ से पथ संचलन होता है. इस बार भी यह आयोजन किया गया था.
ये भी पढे़ंः CM फडणवीस के वीडियो पर Meta की कार्रवाई से विवाद, VHP की चेतावनी; पुलिस और IT मंत्रालय से शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं