विज्ञापन

10 हजार किलो नकली पनीर, 5 हजार किलो खराब मावा पकड़ा, एक्शन में तुकाराम की टीम, पुणे में महारेड

Pune FDA Raid: पुणे में 10 हजार किलोग्राम नकली पनीर और 5000 हजार किलोग्राम नकली खोया पकड़ा गया है. महाराष्ट्र खाद्य विभाग की तरफ से यह कार्रवाई की गई है. सप्लाई का यह कनेक्शन महाराष्ट्र से कर्नाटक तक फैला हुआ था.

पुणे में पकड़ा गया नकली पनीर और नकली खोया
  • पुणे में 10000 किलोग्राम नकली पनीर और 5000 किलोग्राम नकली खोया जब्त किया गया है.
  • मार्केट में इसकी कीमत 38 लाख रुपए बताई जा रही है, जो कर्नाटक से लाया गया था.
  • महाराष्ट्र खाद्य विभाग की तरफ से पुणे के पेठ इलाके में यह कार्रवाई सुबह 5 बजे की गई थी.
पुणे:

महाराष्ट्र में खाद्य विभाग ने पुणे में बड़ी कार्रवाई की है. यहां पर 10 हजार किलोग्राम नकली पनीर पकड़ा गया है, जबकि 5000 किलोग्राम नकली खोया भी जब्त किया गया है. महाराष्ट्र खाद्य विभाग के कमिश्रर तुकाराम मुंडे की हालियां कार्रवाई के बाद पूरे महाराष्ट्र में खाद्य विभाग लगातार एक्शन में नजर आ रहा है. एफडीए की रिपोर्ट के मुताबिक पाम ऑयल से यह नकली पनीर तैयार किया जा रहा था. इस पनीर की सप्लाई चेन कर्नाटक तक होने का शक है. एफडीए ने पूरा पनीर और खोया कब्जे में ले लिया है, जिसे नष्ट किया जाएगा. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही इस बार महाराष्ट्र में खाद्य विभाग एक्शन में है. 

पुणे के पेठ इलाके में कार्रवाई 

पुणे के पेठ इलाके में शुक्रवार की सुबह खाद्य विभाग ने अचानक कार्रवाई करते हुए एक एक दुकान पर छापा मारा. यहां लगभग 10 मीट्रिक टन यानि 10000 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त किया गया है. जबकि लगभग 5000 किलो नकली खोया भी जब्त किया गया है. आरोपी एक बड़ा सप्लायर है जो पूरे महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर इन प्रोडक्ट्स की सप्लाई करता है, शक है कि जब्त किया गया माल कर्नाटक से आया है. ऐसे में यह एक बड़ा नेटवर्क माना जा रहा है. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सैंपल इकट्ठा किए हैं, जहां सैंपल टेस्ट की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. खाद्य विभाग ने बताया कि जब्त किए गए पनीर और खोया की कीमत 38 लाख रुपए बताई जा रही है. 

महाराष्ट्र खाद्य विभाग करेगा जांच

महाराष्ट्र खाद्य विभाग इस पूरे मामले की जांच करेगा. बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली पनीर और खोया मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. इसकी सप्लाई पुणे शहर से बाहर होने की संभावना भी जताई जा रही है, क्योंकि यह बड़ा नेटवर्क लग रहा है. त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ने की वजह से इस बात का शक भी है कि बड़ी मात्रा में नकली पनीर और खोया तैयार किया जा रहा होगा.

तुकाराम मुंडे ने शुरू किया था एक्शन

महाराष्ट्र में खाद्य विभाग के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने एक्शन शुरू किया था. उन्होंने अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर खाने पीने की चीजों में कमियां पाई जाने पर एक्शन लिया था. इसके बाद पूरे महाराष्ट्र में तेजी से अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की जा रही है.

इनपुट: यशपाल सोनकांबले 

ये भी पढ़ेंः हाई कोर्ट ने FDA से पूछा सवाल, तो IAS तुकाराम मुंडे बोले-'मैं भगवान नहीं, पब्लिक सर्वेंट हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FDA Raid, Maharashtra FDA Action, Tukaram Munde, Fake Khoya, Fake Paneer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com