विज्ञापन

'कोई भी कानून से ऊपर नहीं', राष्ट्रपति का मैसेज शेयर कर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की फिल्म सितारों को चेतावनी

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उस संदेश का समर्थन किया है, जिसमें फिल्म सितारों से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों का प्रचार न करने की अपील की गई थी.

'कोई भी कानून से ऊपर नहीं', राष्ट्रपति का मैसेज शेयर कर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की फिल्म सितारों को चेतावनी
तुकाराम मुंढे ने X पर राष्ट्रपति का वीडियो किया शेयर
NDTV

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. इस वीडियो में राष्ट्रपति फिल्म सितारों से ऐसी चीजों का प्रचार नहीं करने की अपील करती दिखाई देती हैं, जिनका लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है.

FDA कमिश्नर ने दी चेतावनी

वीडियो शेयर करते हुए FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने लिखा कि महाराष्ट्र FDA पहले ही कई कलाकारों को ऐसे विज्ञापनों और प्रचार सामग्री के मामले में नोटिस जारी कर चुका है, जिनसे सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं. मुंडे ने कहा कि 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं है.' उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सेलेब्रिटीज़ का प्रभाव लोगों के बीच अस्वास्थ्यकर आदतों को बढ़ावा देने का लाइसेंस नहीं हो सकता.

उन्होंने यह भी कहा कि व्यावसायिक हित कभी भी सार्वजनिक स्वास्थ्य से ऊपर नहीं हो सकते और मशहूर हस्तियों को अपने प्रभाव का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना चाहिए.

राष्ट्रपति ने क्या कहा था?

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि फिल्म कलाकारों का समाज पर बड़ा प्रभाव होता है. उन्होंने कहा कि अगर फिल्म कलाकार अनुशासित जीवनशैली अपनाने और उसके बारे में बात करने की प्रेरणा देते हैं, तो लाखों युवा उनका अनुसरण करते हैं. राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं फिल्म स्टार्स से अनुरोध करती हूं कि वे ऐसी चीजों का सेवन या प्रचार न करें जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों. असली स्टार वही है जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं.'

पहले भी चर्चा में रहे हैं तुकाराम मुंढे

हाल के दिनों में महाराष्ट्र FDA ने कई फिल्म सितारों और ब्रांड एंबेसडरों को नोटिस जारी किए हैं. यह कार्रवाई ऐसे उत्पादों के विज्ञापनों को लेकर की गई थी, जिनके प्रचार को लेकर स्वास्थ्य संबंधी सवाल उठे थे. 

यह भी पढ़ें: 6 घंटे तक भागता रहा गुटखा ट्रक, तुकाराम मुंढे की FDA ने पीछा कर पकड़ा ₹1.13 करोड़ का माल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tukaram Mundhe, Tukaram Munde News, Tukaram Mundhe Action, Tukaram Mundhe Big Action, Tukaram Mundhe FDA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com