- IAS तुकाराम मुंडे ने अपने विभाग FDA की तरफ से हुई कार्रवाई का बचाव किया है.
- उनका कहना है कि 'मैं भगवान नहीं, पब्लिक सर्वेंट हूं और उसी के हिसाब से काम कर रहा हूं.'
- तुकाराम मुंडे ने कहा FDA किसी को रोक नहीं रहा, बस वह भोजन की उच्च गुणवत्ता चाहता है.
महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर आईएएस तुकाराम मुंडे एक बार फिर चर्चा में हैं. 3 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से हाल के दिनों में की गई कार्रवाई का बचाव किया है. बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से की गई टिप्पणियों को लेकर उन्होंने कहा मैं भगवान नहीं हूं, मैं तुकाराम मुंढे हूं और एक पब्लिक सर्वेंट के तौर पर अपना काम कर रहा हूं'. कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन अगर अदालत में प्रक्रिया के दौरान उसमें कोई खामी दिखती है तो उसका विभाग अपने सुधार के लिए हमेशा तैयार रहता है. हम भी इसके लिए तैयार है. बता दें कि हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने तुकाराम मुंडे की तरफ से की गई कार्रवाई पर टिप्पणी की थी.
तुकाराम मुंडे बोले-FDA नियमों का पालन करता है
तुकाराम मुंडे ने कहा कि FDA जो भी कार्रवाई करता है, वह नियमों की प्रक्रिया के तहत ही करता है. लेकिन अगर कोर्ट को कार्रवाई से जुड़े किसी मामले में गलती नजर आती है तो उसे विभाग के सामने रखा जाएगा, साथ ही उसमें सुधार भी किया जाएगा. महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ कुछ नियम बनाए गए हैं, लेकिन अगर कोई होटल, दूध डेयरी, रेस्टोरेंट, दूध कलेक्शन सेंटर समेत अन्य प्रतिष्ठान इन नियमों को तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होती है. गलतियां मिलने पर ही कई जगहों पर फूड सेफ्टी लाइसेंस निलंबित किए गए थे. तुकाराम मुंडे ने कहा कि मैं तुकाराम मुंढे हूं, एक पब्लिक सर्वेंट हूं. उसी के हिसाब से काम कर रहा हूं.
ये वीडियो भी देखिए.
FDA की चिंता भोजन को लेकर है
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब तुकाराम मुंडे से सवाल किया गया कि क्या अब लोगों को त्योहार मनाने के लिए भी FDA से इजाजत लेनी होगी. इस पर उन्होंने कहा ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. जबकि जनता को इस मामले में गुमराह भी बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए. FDA की चिंता केवल भोजन को लेकर है, हमारा उद्देश्य किसी भी त्योहार को रोकना बिल्कुल भी नहीं है. अगर किसी बड़े आयोजन में खाने का वितरण किया जाता है तो FDA को भी इसकी जानकारी देनी होगी.
वहीं तीन सेलिब्रिटी को नोटिस जारी करने के मामले में भी तुकाराम मुंडे ने जवाब दिया. उन्होंने बताया कि जिन तीन लोगों को नोटिस भेजे गए थे, उनमें से दो सेलिब्रिटी के जवाब आ चुके हैं . जबकि एक का जवाब अब तक नहीं आया है. जवाब मिलने के बाद विभागों की तरफ से आगे की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है. FDA केवल इता निश्चित करता है कि लोगों को जो भोजन मिल रहा है, वह गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने की थी टिप्पणी
दरअसल, तुकाराम मुंडे की तरफ से लगातार की जा रही कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर हुई थी. जिस पर कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि वह लॉर्ड है क्या. कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में सीधे ताला लगाना जल्दबाजी का कदम है. जिसके बाद अब तुकाराम मुंडे ने इस मामले में जवाब दिया है.
ये भी पढ़ेंः 'तुकाराम मुंढे को सीएम बनाओ', मराठी संगठन ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं