विज्ञापन

'इन्हें तुरंत उठाइए, दरवाजे पर बर्दाश्त नहीं करेंगे...', मुंबई में CJP प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस से भिड़ गई महिला

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों का गुस्सा सामने आया, भीड़ से आवाजाही प्रभावित होने पर लोगों ने विरोध जताया है. 

'इन्हें तुरंत उठाइए, दरवाजे पर बर्दाश्त नहीं करेंगे...', मुंबई में CJP प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस से भिड़ गई महिला
मुंबई में लोग CJP के प्रदर्शन का कड़ा विरोध कर रहे हैं.

मुंबई में CJP द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के कारण शिवाजी पार्क और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ जुट रही है. इस भीड़ का असर अब स्थानीय निवासियों पर भी पड़ने लगा है. प्रदर्शनकारियों के बड़ी संख्या में घरों और इमारतों के बाहर बैठने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्थानीय महिला प्रदर्शन को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करती दिखाई दे रही है. वीडियो में वह मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहती है, "पांच मिनट के बाद इन्हें तुरंत उठाइए. हम अपने दरवाजे पर यह बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे. चलिए!" इसके बाद महिला अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों की ओर बढ़ती नजर आती है.

वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि प्रदर्शन के चलते स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. कई निवासी भीड़ और उससे होने वाली असुविधा पर खुलकर विरोध जता रहे हैं. ऐसे में जहां एक ओर प्रदर्शनकारियों का आंदोलन जारी है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं

कलाकारों और नेताओं ने किया समर्थन

दूसरी ओर, प्रदर्शन स्थल पर आंदोलन को लेकर काफी उत्साह भी देखने को मिला. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मंच से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की बात कही. उन्होंने मुंबई से शुरू हुए इस आंदोलन को देशव्यापी अभियान बनाने का ऐलान किया.

प्रदर्शन को कई चर्चित हस्तियों का भी समर्थन मिला. गायक विशाल ददलानी, अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह शिवाजी पार्क पहुंचे और लोकतंत्र तथा चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भी प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र, संविधान और मतदान के अधिकारों की रक्षा की है. उन्होंने लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की.

यह भी पढ़ें- 

फिल्मी सितारों से लेकर नेता तक पहुंचे... मुंबई में CEC के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, जान लीजिए अब तक क्या-क्या हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP, Shivaji Park Protest, Mumbai Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com