विज्ञापन

समय रैना का नया वीडियो आया, सीएम फडणवीस के सामने कॉमेडियन ने ली महाराष्ट्र पुलिस की चुटकी तो लगे ठहाके

रैना ने अपने कॉमेड‍ियन अंदाज में कहा क‍ि यह पहली बार था जब साइबर अधिकारी किसी कॉमेडियन के घर उसे पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि उसे मंच पर बुलाने और सम्मानित करने के लिए आए थे.

समय रैना का नया वीडियो आया, सीएम फडणवीस के सामने कॉमेडियन ने ली महाराष्ट्र पुलिस की चुटकी तो लगे ठहाके

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य पुलिस की साइबर इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 'डिजिटल अरेस्ट' नामक एक लघु फिल्म और ‘साइबर एंथम' (साइबर जागरूकता गान) जारी किया. कार्यक्रम में कॉमेड‍ियन और यूट्यूबर समय रैना भी शामि‍ल हुए. मुख्यमंत्री फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित किया. कार्यक्रम में मजाक-मजाक में रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव का ज‍िक्र किया और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी चुटकी ली.

रैना ने अपने कॉमेड‍ियन अंदाज में कहा क‍ि यह पहली बार था जब साइबर अधिकारी किसी कॉमेडियन के घर उसे पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि उसे मंच पर बुलाने और सम्मानित करने के लिए आए थे. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा क‍ि समय रैना जैसे लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर और डिजिटल क्रिएटर, तकनीक की समझ रखने वाले ऑनलाइन दर्शकों तक जन-सुरक्षा के संदेश सीधे पहुंचाने में कितनी अहम भूमिका निभाते हैं. 

'डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज़ नहीं होती'

कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज़ नहीं होती.' उन्होंने यह भी बताया कि साइबर ठगी के तुरंत बाद का समय, जिसे शुरूआती महत्वपूर्ण घंटे कहा जाता है, पैसे वापस पाने के लिए बहुत जरूरी होता है.'' उन्होंने कहा क‍ि अगर इस दौरान शिकायत की जाती है, तो रकम को (अंतरित किये जाने या निकासी से) रोकने या उसे वापस पाने की संभावना ज़्यादा होती है. 

धोखाधड़ी का पता चलते ही 1930 पर संपर्क करें: सीएम

फडणवीस ने कहा कि देरी होने पर पैसे वापस पाना बहुत मुश्किल हो जाता है, क्योंकि पैसे अक्सर कई बैंक खातों के जरिए हस्तांतरित किए जाते हैं. उन्होंन कहा, 'इसलिए, जैसे ही आपको पता चले कि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है, 1930 पर संपर्क करें.' महाराष्ट्र साइबर के प्रमुख यशस्वी यादव ने प्रस्तावित ‘महाराष्ट्र साइबर सेफ ऐप' और ‘आशा कॉल बॉट' परियोजना पर प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में फिल्म और ‘साइबर एंथम' में योगदान देने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी, पंकज त्रिपाठी, शरद केलकर, सोनाली बेंद्रे, जावेद जाफरी और मंगेश देसाई, गायिका सुनिधि चौहान और यूट्यूबर समय रैना को सम्मानित किया गया. 

यह भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में अब रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस फोर्स के साथ ही रहेंगे पुलिस डॉग्स, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samay Raina, Devendra Fadanavis, Cyber Fraud, Maharastra Cyber Cell, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com