Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट के एक नए नियम (Police Dog Retirement New Rule) को मंजूरी दे दी. इसके तहत, अब पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस फोर्स के साथ रह सकेंगे.
कब रिटायर होते हैं डॉग्स, क्यों लिया ये फैसला?
महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, एक पुलिस डॉग 10 साल की सर्विस पूरी करने के बाद रिटायर होता है. अभी तक, रिटायर हुए पुलिस डॉग्स को अक्सर कहीं और गोद लेने के लिए दे दिया जाता था, जिससे उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता था. कुछ डॉग्स तो खाना-पीना भी छोड़ देते थे. ऐसा ना हो इसीलिए सरकार ने यह नया नियम बनाया है.
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis has taken a compassionate decision to allow police dogs to remain with the police force even after retirement.
— ANI (@ANI) August 22, 2026
A police dog retires after completing 10 years of service. Previously, retired police dogs were often given up for adoption… pic.twitter.com/j3MJg79Ylm
'रिटायरमेंट लाइफ आराम से बिताने का मौका'
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस डॉग ने 10 साल तक पुलिस फोर्स की सेवा की है, उसे रिटायरमेंट के बाद तकलीफ नहीं होनी चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि ऐसे जानवरों की देखभाल की जानी चाहिए और उन्हें अपनी बची हुई जिंदगी आराम से बिताने का मौका मिलना चाहिए.
रिटायर होंगे पर हैंडलर का साथ नहीं छोड़ेंगे
सीएम फडणवीस ने साफ किया कि पुलिस डॉग्स 10 साल बाद एक्टिव ड्यूटी से रिटायर तो हो जाएंगे, लेकिन वे पुलिस फोर्स और अपने हैंडलर्स के साथ ही रहेंगे. उनके खाने और दूसरी जरूरतों का खर्च होम डिपार्टमेंट उठाएगा. इस फैसले का मकसद रिटायर पुलिस डॉग्स की भलाई सुनिश्चित करना और साथ ही उनके हैंडलर्स के साथ उनके जुड़ाव को बनाए रखना है.
ये भी पढ़ें:- मेकअप किट में घोंसला बनाकर कबूतर ने दिए अंडे, कानून ऐसा कि हटा भी नहीं सकते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं