विज्ञापन

"साहब, जूते के पैसे नहीं थे..." पुलिस भर्ती में चप्पल पहनकर दौड़ा युवक, SP ने तुरंत दिलाए नए जूते

SRPF Police Recruitment: गुरुवार को खाकी वर्दी का सपना आंखों में लिए सैकड़ों युवा मैदान में उतरे थे,किसी के पैरों में महंगे जूते थे, तो किसी की तैयारी बेहतरीन थी, लेकिन इसी भीड़ में एक ऐसा युवक भी था, जिसके पास दौड़ने के लिए साधारण जूते तक नहीं थे, उसने 5 किलोमीटर की दौड़ पैरों में स्लिपर पहनकर पूरी की, ये देख वहां खड़े एसपी की आंखें भर आईं.

YOUTH RUN IN SLIPPERS IN PHYSICAL TEST OF SRPF POLICE RECRUITMENT

Police Recruitment Physical Test: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में शुक्रवार को आयोजित एसआरपीएफ पुलिस भर्ती के लिए हुए फिजिकल टेस्ट में चप्पल पहनकर 5 किलोमीटर दौड़ने वाले युवक का जज्बा देखकर SP साहब भावुक हो गए. एसपी ने तुरंत युवक को नए जूते दिलाए. गुरुवार को हुई यह अनोखी कहानी SRPF पुलिस भर्ती के मैदान पर एक देखने को मिली,

गुरुवार को खाकी वर्दी का सपना आंखों में लिए सैकड़ों युवा मैदान में उतरे थे, किसी के पैरों में महंगे जूते थे, तो किसी की तैयारी बेहतरीन थी, लेकिन इसी भीड़ में एक ऐसा युवक भी था, जिसके पास दौड़ने के लिए साधारण जूते तक नहीं थे, उसने 5 किलोमीटर की दौड़ पैरों में स्लिपर पहनकर पूरी की, ये देख वहां खड़े एसपी की आंखें भर आईं.

ये भी पढ़ें-नाबालिग साबित हुई महाकुंभ वायरल गर्ल, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में खुलासा, केरल में रचाई थी शादी

'साहब, जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे... लेकिन पुलिस बनने का सपना है'

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस भर्ती प्रक्रिया का जायजा लेने आए SRPF के एसपी विक्रम साली की नजर जब स्लिपर में दौड़ रहे युवक पर पड़ी, तो उन्होंने उसे पास बुलाया और पूछा, "चप्पल पहनकर क्यों दौड़े? युवक ने जवाब दिया, "साहब, जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे... लेकिन पुलिस बनने का सपना है... उसे पूरा जरूर करूंगा." उसकी हिम्मत देख एसपी ने खुद उस युवक को नए जूते भेंट किए.

पुलिस बनने की जिद्द में युवक सीधे चप्पल पहनकर मैदान में उतर गया

युवक के मुंह से यह शब्द सुनते ही वहां मौजूद कई लोग भावुक हुए, एक युवक की जिद्द, संघर्ष और सपने के लिए उसकी यह जद्दोजहद हर किसी के दिल को छू गई. बताया जाता है कि युवक के घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, उसके घर में दो वक्त की रोटी का संकट है. ऐसी स्थिति में अभ्यास के लिए जूते खरीदना तो दूर की बात थी, लेकिन पुलिस बनने की जिद्द इतनी जबरदस्त थी कि यह युवक सीधे चप्पल पहनकर मैदान में उतर गया.

ये भी पढें- 10 लोगों ने अलग-अलग होटल में 9वीं की छात्रा से किया रेप, 4 महीने तक लापता रही नाबालिग ने किया हैरतअंगेज खुलासा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com