विज्ञापन

नाबालिग साबित हुई महाकुंभ वायरल गर्ल, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में खुलासा, केरल में रचाई थी शादी

Viral Girl Proven Minor: नोएडा गौतम बुद्ध नगर के समाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे ने राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतरसिह आर्य से वायरल गर्ल की वास्तविक उम्र की जांच को लेकर बीते 17 मार्च शिकायत दर्ज कराई थी. 17 मार्च को शिकायत के बाद आयोग अध्यक्ष ने जांच दल का गठन किया था और तीन दिन बाद सौंपे रिपोर्ट में वायरल गर्ल की उम्र 17 साल से कम पाई गई है.

नाबालिग साबित हुई महाकुंभ वायरल गर्ल, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में खुलासा, केरल में रचाई थी शादी
MAHAKUMBH VIRAL GIRL PROVEN MINOR

Mahakumbh Viral Girl: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचकर चर्चा में आई वायरल गर्ल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई. केरल के एक मुस्लिम लड़के से शादी रचाकर सुर्खियों में रहीं वायरल गर्ल की उम्र को लेकर राष्ट्रीय जनजातीय आयोग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र में नाबालिग पाई गई हैं. आयोग ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर वायरल गर्ल की उम्र की पड़ताल के लिए एक जांच दल का गठित किया था और टीम ने सौंपी रिपोर्ट में वायरल गर्ल नाबालिग पाई गई है.

नोएडा गौतम बुद्ध नगर के समाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे ने राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतर सिह आर्य से वायरल गर्ल की वास्तविक उम्र की जांच को लेकर बीते 17 मार्च शिकायत दर्ज कराई थी. 17 मार्च को शिकायत के बाद आयोग अध्यक्ष ने जांच दल का गठन किया था और तीन दिन बाद सौंपे रिपोर्ट में वायरल गर्ल की उम्र 17 साल से कम पाई गई है.

ये भी पढ़ें-Amit Baghel Grants Interim Bail: अमित बघेल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की अंतरिम जमानत, पर 3 माह तक रायपुर जिले से बाहर रहेंगे

राष्ट्रीय जनजातीय आयोग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र में नाबालिग निकली वायरल गर्ल

 रिपोर्ट के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता की राष्ट्रीय जनजातीय आयोग में दर्ज शिकायत के बाद गठित जांच टीम की सौंपी गई रिपोर्ट में वायरल गर्ल नाबालिग है. आयोग द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र के मुताबिक वायरल गर्ल का जन्म 30 दिसंबर, 2009 में शाम 5 बजकर 50 मिनट पर हुई थी. इस हिसाब से वायरल गर्ल की उम्र 16 साल 2 महीना 10 दिन से भी कम है, जबकि भारत में लड़कियों की वैध बालिग उम्र 18 वर्ष है. 

 वायरल गर्ल का जन्म 30 दिसम्बर 2009 को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर हुआ था

गौरतलब है खरगोन जिले महेश्वर के शासकीय अस्पताल के रिकार्ड में दर्ज डेटा के मुताबिक वायरल गर्ल का जन्म 30 दिसम्बर 2009 को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर हुआ था. राष्ट्रीय जनजातीय आयोग को सौंपी गई टीम की रिपोर्ट में वायरल गर्ल अभी नाबालिग है. बता दें, बीते 25 मार्च को पिता की शिकायत में वायरल गर्ल से शादी रचाने वाले पति के खिलाफ महेश्वर थाने में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर

आज दोपहर 12 बजे वायरल गर्ल के मुद्दे पर करेंगे प्रेस कांफ्रेस करेंगे महेश्वर MLA

सामाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे ने एफआईआर की कापी सहित मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महेश्वर विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल महेश्वर में आज दोपहर 12 बजे वायरल गर्ल के मुद्दे पर करेंगे प्रेस कांफ्रेस करेंगे. मालूम हो, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने वीडियो वायरल कर जनजाति आयोग का आभार जताया है, जिन्होंने वायरल गर्ल को लेकर फरमान खान पर लव जेहाद का लगाया था.

ये भी पढ़ें-Profanity Free Village: 'यहां गाली देना मना है' ग्राम पंचायत की मुहिम का बड़ा असर, बोरसर बना MP का पहला गाली मुक्त गांव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com