Minor Student Gangraped: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 4 महीने तक लापता रही एक नाबालिग छात्रा ने अपने साथ हुई हैवानियत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. चार महीने लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा ने बताया कि पिछले चार महीने में उसके साथ अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने रेप किया. घर से स्कूल के लिए निकली पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के 4 महीने बाद पीड़िता तक पहुंची पुलिस से जब पीड़िता ने पूछताछ में अपने साथ हुई हैवानियत का खुलासा किया तो पुलिस के होश उड़ गए. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल 10 को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें-नासिक जिले के मल्टीनेशनल IT कंपनी में धर्मांतरण का खेल, टीम के लीडर समेत 5 गिरफ्तार, अब तक 9 मुकदमे दर्ज
गुमशुदगी की रिपोर्ट के दर्ज होने के 4 महीने बाद लापता छात्रा तक पहुंची पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक चौरी चौरा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय पीड़िता कक्षा 9 वीं की छात्रा है. रेप पीड़िता के परिवार में उसकी एक बीमार मां है. परिजनों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और पढ़ाई करने के लिए छात्रा चौरी चौरा क्षेत्र में स्थित अपनी मौसी के साथ रहती थी. बीते 1 नवंबर को स्कूल के लिए निकली छात्रा वापस घर नहीं लौटी. एक हफ्ते तक परिवार और रिश्तेदार खोजते रहे और 7 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया. सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से 4 महीने बाद पुलिस बीते 23 मार्च को छात्रा तक पहुंची.
4 महीने तक रेप की शिकार हुई पीड़िता की आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश
4 महीने तक हैवानियत की शिकार हुई पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को अपने साथ हुई दुष्कर्म की कहानी सुनाई तो पुलिस के होश उड़ गए. तत्काल मेडिकल कराया गया और रेप की पुष्टि होते ही दुष्कर्म के आरोपी 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने बताया कि 1 नवंबर 2025 की सुबह 9 बजे जब वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो रास्ते में के परिचित ऑटो चालक मनीष राजभर (उर्फ मोनू)ने बहला फुसला कर ऑटो में बैठाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ रेप किया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर
जांच में पता चला कि लापता नाबालिग छात्रा को कई होटलों में ले जाया गया था
पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद चौरी-चारा धाना पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की कॉल डिटेल्स खंगाले, जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. जांच में पता चला कि उसे कई होटलों में ले जाया गया था और पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने वाले कई लोगों के नाम सामने आए. हरकत में आई पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया. इनमें आरोपी होटल संचालक धर्मराज, ऑटो चालक मनीष राजभर, अन्य दो समीर,और किशन को गिरफ्तार पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.
होटल संचालक 4 आरोपी जेल भेजे गए, 6 आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस
मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा को बरामद करने के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया. पूछताछ पता चला कि गुमशुदगी के दौरान युवती कुछ लोगों के संपर्क में आई, जिन्होंने उसके साथ गलत काम किया. एसपी नॉर्थ ने बताया कि मामले 10 लोगों को हिरासत में लिया गया. 4 लोगों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है,इनमें होटल संचालक शामिल है. वहीं, 6 अन्य लोगोंं से पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ करवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले में जो भी शामिल होगा सख्त एक्शन होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं