दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, उत्तराखंड में था केंद्र

  • 0:23
  • प्रकाशित: अक्टूबर 06, 2026

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के जोशीमठ के पास बताया गया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई. झटके दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए. हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

संबंधित वीडियो