विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2026

सच हो गई ओवैसी की बात, मालेगांव में बनी 'बुर्के वाली मेयर', पद संभालते ही छलक पड़े आंसू

बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई को मेयर मिलने के साथ ही मालेगांव को बुर्के वाली मेयर मिल गई है. मालेगांव की नई मेयर नसरीन बानो शेख होंगी. मेयर पद मिलते ही नसरीन भावुक भी हुईं.

सच हो गई ओवैसी की बात, मालेगांव में बनी 'बुर्के वाली मेयर', पद संभालते ही छलक पड़े आंसू
  • मालेगांव की नई मेयर बनीं नसरीन बानो शेख, मेयर पद संभालते ही भावुक हुईं
  • नसरीन बानो शेख के नाम का ऐलान होते ही सच हो गई असदुद्दीन ओवैसी की बात
  • नसरीन ने मालेगांव में SIT कार्रवाई और जन्म प्रमाण पत्र रद्द मामलों सहित कई मुद्दों पर करेंगी काम
मालेगांव:

महाराष्ट्र में बुर्के वाली मेयर क्यों नहीं बन सकती है... AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की यह बात आज सच साबित हो गई. बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई को मेयर मिलने के साथ ही मालेगांव को बुर्के वाली मेयर मिल गई है. मालेगांव की नई मेयर नसरीन बानो शेख होंगी. मेयर पद मिलते ही नसरीन भावुक भी हुईं. उन्होंने अपने ससुर पूर्व विधायक और पूर्व महापौर स्वर्गीय रशीद शेख को याद करते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है.

पद संभालते ही बता दिया अपना विजन

मालेगांव में मेयर पद संभालते ही नसरीन बानो शेख ने इस जीत के लिए 'इस्लाम पार्टी' सहित उन सभी दलों के पार्षदों का आभार जिन्होंने समर्थन दिया था. उन्होंने कहा कि शहर में चल रही SIT कार्रवाई और जन्म प्रमाण पत्र रद्द किए जाने के मामले में मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़नी है. उन्होंने साथा ही यह वादा किया कि शहर की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी.

नसरीन बानो के प्लान में क्या-क्या?

नसरीन बानो शेख ने कहा कि नगर निगम के सभी अस्पतालों के माध्यम से नागरिकों को उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना प्राथमिकता होगी.शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी और अतिक्रमण हटाकर सड़कों को आवाजाही के लिए सुगम बनाया जाएगा.हिंदू-मुस्लिम और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर मालेगांव का सर्वांगीण विकास करेंगे.उन्होंने आगे कहा कि महापौर पद की इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निभाऊंगी.

इस्लाम पार्टी ने दिया था ओवैसी को झटका

ज्ञात हो कि जिस पार्टी से नसरीन बानो शेख मेयर बनी हैं, उसी ने इस बार बीएमसी चुनाव नतीजों में ओवैसी की पार्टी को झटका दिया था. मुंबई से 290 किलोमीटर दूर मालेगांव विधानसभा सीट पर भले ओवैसी की पार्टी AIMIM का कब्जा हो लेकिन महानगरपालिका चुनावों के नतीजों में ऐसा नहीं हुआ. हवा कहीं और बही और नसरीन की इस्लाम पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी.84 सीटों में से इस्लाम पार्टी को 35 सीटें मिली थीं तो वहीं ओवैसी की पार्टी को 21 सीटें नसीब हुईं थीं. तीसरे नंबर पर शिवसेना एकनाथ शिंदे को 18 तो वहीं समाजवादी पार्टी को 5 सीटें ही मिलीं.बीजेपी को 2 तो कांग्रेस को 3 सीट मिली थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malegaon News, Malegaon, BMC Election, BMC Election Results 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com