विज्ञापन

कौन हैं रितु तावड़े, जो मुंबई की नई मेयर होंगी, BJP ने खेला 3M कार्ड

Ritu Tawde Mumbai Mayor Post: बीएमसी चुनाव नतीजों में बीजेपी गठबंधन की जीत के बाद मुंबई मेयर पद पर घमासान जारी था. आज बीजेपी ने मुंबई मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. शिंदे की शिवसेना को उपमहापौर का पद मिला है.

कौन हैं रितु तावड़े, जो मुंबई की नई मेयर होंगी, BJP ने खेला 3M कार्ड
Ritu Tawde MUmbai BMC Mayor
  • मुंबई मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रितु तावड़े को अपना उम्मीदवार घोषित किया है
  • बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई मेयर पद पर चल रहा विवाद आज खत्म होने की संभावना है
  • रितु तावड़े BJP की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं,वह 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीती थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई में बीएमसी मेयर चुनाव को लेकर तस्वीर आज साफ हो गई. शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठबंधन पर मुहर लगाते हुए बीजेपी ने मेयर पद के लिए सीनियर नगरसेवक रितु तावड़े के नाम का ऐलान कर दिया. मुंबई में उप महापौर का पद शिवसेना शिंदे के खाते में जाएगा. पार्टी ने संजय घाटी को अपना उम्मीदवार बनाया है. दोनों ही प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल किया. रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कारपोरेटर हैं और तीन बार अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीत चुकी हैं.

बीजेपी ने रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाकर 3M कार्ड खेला है, वो मराठी है, महिला हैं और सीनियर होने के कारण मुंबई भाजपा की महारथी भी हैं. घाटकोपर ईस्ट और वेस्ट इलाके में शिवसेना यूबीटी से कड़ी टक्कर होने को देखते हुए इसे बीजेपी का मास्टरकार्ड माना जा रहा है. मुंबई में मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के साथ ही उन्हें इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. रितु तावड़े के नाम के ऐलान के साथ बीजेपी ने मराठी व्यक्ति को मेयर बनाने का अपना वादा पूरा किया है. साथ ही शिवसेना यूबीटी और मनसे की आलोचनाओं पर भी विराम लगा दिया है.

यह भी पढ़ें- रितु तावड़े होंगी BMC मेयर चुनाव में BJP उम्मीदवार, शिवसेना शिंदे को मिला उप महापौर पद

मुंबई की नई मेयर रितु तावड़े?

मुंबई में उप महापौर का पद शिवसेना शिंदे के खाते में जाएगा.पार्टी ने संजय घाटी को अपना उम्मीदवार बनाया है.दोनों ही प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा दाखिल किया.रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कारपोरेटर हैं और तीन बार अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीत चुकी हैं.साल 2012 में उन्होंने वार्ड नंबर 127 से जीत हासिल की थी. रितु तावड़े पहली बार 2017 में घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से चुनी गई थीं. इसके बाद वह 2025 के चुनाव में वार्ड नंबर 132 से भी जीत हासिल कर चुकी हैं. इसके अलावा वह मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन रह चुकी हैं.

उद्धव गुट नहीं उतारेगा उम्मीदवार

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) पक्ष ने इस बार महापौर चुनाव में अपना उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है.पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह सत्ता की दौड़ में शामिल होने के बजाय BMC में विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार है.शिवसेना (UBT) के इस कदम के बाद अब BJP की उम्मीदवार रितु तावड़े का निर्विरोध महापौर चुना जाना लगभग तय हो गया है.उद्धव गुट दल द्वारा चुनौती न दिए जाने के कारण अब 11 फरवरी को मेयर पद का चुनाव केवल एक औपचारिकता मात्र रह गया है,जिससे बीएमसी में सत्ता समीकरण की तस्वीर साफ हो गई है.

शिवसेना की मांग पर बीजेपी की हां

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी बीएमसी इलेक्शन नतीजों के बाद ही यह तय कर चुकी थी कि मुंबई के मेयर पद पर बीजेपी का उम्मीदवार ही बैठेगा. इसके बाद शिंदे की शिवसेना की मांग थी कि मुंबई का उपमहापौर पद उनको मिले. भाजपा ने उनकी ये मांग मान ली है, जिसके बाद शिवसेना की ओर से संजय घाटी को डिप्टी मेयर होंगे. सीटों के गणित की बात करें तो बहुमत के लिए जरूरी 114 सीटों के लिए बीजेपी और शिंदे की शिवसेना को जरूरी 89 और 29 सीटें  मिली थीं. हालांकि कुछ दिनों पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी  मुंबई मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने की बात की थी.

यह भी पढ़ें-  अजित पवार की मौत से टूटी तिकड़ी! एकनाथ शिंदे की ताकत बढ़ेगी? BMC मेयर चुनाव में गठबंधन की अग्निपरीक्षा

बिंदुवार समझिए पूरी कहानी 

रितु राजेश तावड़े के बारे

-महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष
-पूर्व नगरसेविका और शिक्षण समिति की अध्यक्ष (MCGM)
-वार्ड 132 से नगरसेविका
-नागरिकों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने और हल करने की क्षमता के लिए पार्टी में जानी जाती हैं
-मराठा समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने वह वार्ड जीता जहां गुजराती मतदाताओं की संख्या ज्यादा है
-वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहती हैं और जनता की शिकायतों को प्रभावी तरीके से हल करने में पूरी तरह सक्षम हैं

रितु तावड़े को कब-कब मिली जीत?

-2012 चुनाव – वार्ड 121 से जीत दर्ज की
-2017 चुनाव – वार्ड 127 से चुनाव हार गईं
-2025–26 चुनाव – वार्ड 132 से जीत हासिल की

बीएमसी चुनाव परिणाम 2025–26 (मुख्य पार्टियां)

बीजेपी89
शिवसेना29
शिवसेना (यूबीटी)65
कांग्रेस 24

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के बारे में

-यह कोई सामान्य नगर निगम नहीं है ,यह एक वित्तीय रूप से बहुत शक्तिशाली संस्था है,इसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती है.
-यह भारत की सबसे धनी नगर निगम मानी जाती है.
-बीएमसी की स्थापना 1873 में की गई थी.
-बृहन्मुंबई महानगरपालिका लगभग 480.24 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की देखरेख करती है.
-यह लगभग 1.3 करोड़ लोगों को सेवाएं प्रदान करती है.

बीएमसी बजट
(यह कई छोटे राज्यों के कुल बजट से भी अधिक है)

2025–26 – ₹74,427 करोड़ (यह सच में एक वित्तीय शक्ति केंद्र है)
2024–25 – ₹59,955 करोड़
2023–24 – ₹52,619 करोड़
2022–23 – ₹45,949 करोड़
2021–22 – ₹39,039 करोड़

इकाई / राज्य

वर्ष

बजट (₹ करोड़)

बीएमसी

2025–26

74,427

दिल्ली

2024–25

76,000

हिमाचल प्रदेश

2025–26

58,514

त्रिपुरा

2025–26

32,423

मेघालय

2025–26

30,003

गोवा

2025–26

28,162

नगालैंड

2025–26

24,699

सिक्किम

2025–26

16,196

मिजोरम

2025–26

15,199

अन्य नगर निगमों के बजट
 

नगर निगम / शहर

बजट (₹ करोड़)

दिल्ली नगर निगम (MCD)

17,266

ग्रेटर बेंगलुरु प्राधिकरण (BBMP

19,927

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC)

8,440

कोलकाता नगर निगम (KMC)

5,640

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com