विज्ञापन

एक-दो नहीं, 8 शादियां कर चुकी युवती का 9वां पति बना महाराष्ट्र का युवक, सच जानकर उड़ गए होश 

Maharashtra Fake Marriage Racket Exposed: महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है. उसने युवक के साथ 9वीं शादी की थी, इससे पहले वह 8 लड़कों को ठग चुकी है. इस कांड में पूरा एक गिरोह शामिल है.

एक-दो नहीं, 8 शादियां कर चुकी युवती का 9वां पति बना महाराष्ट्र का युवक, सच जानकर उड़ गए होश 
Maharashtra Fake Marriage Racket Exposed

Beed  Luteri Dulhan Arrested After Her 9th Marriage: महाराष्ट्र के बीड जिले में फर्जी शादी कराकर लोगों को लूटने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. यहां एक लुटेरी दुल्हन का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. पता चला कि जो युवक धूमधाम से शादी कर दुल्हन को घर लाया था, वह 1-2 नहीं, 8 शादियां कर चुकी है. उमापुर गांव का योगेश शिंदे उसका 9वां शिकार था. 

दरअसल, यह पूरा मामला बीड जले के चकलांबा थाना क्षेत्र के उमापुर गांव का है. जहां रहने वाले योगेश शिंदे को लुटेरी दुल्हन के गिरोह ने शादी करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. गिरोह के सदस्यों ने शादी के नाम पर युवक से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए. लेकिन, कुछ समय बाद युवक दुल्हन की गतिविधियों पर शक हो गया. जानकारी जुटाने पर पता चला कि युवती पहले ही आठ अलग-अलग युवकों से इसी तरह फर्जी शादियां कर उन्हें लूट चुकी है.  

Video: CM योगी ने PHD उपाधि को लेकर रवि किशन की चुटकी ली, कहा- 'नौकरी नहीं मिलेगी, गले में टांगों'

पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

इस खुलासे के बाद ठगी का शिकार हुए पीड़ित योगेश शिंदे (दूल्हे) ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) का दरवाजा खटखटाया है. उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. लुटेरी दुल्हन पुलिस की गिरफ्त में है, उसके अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. 

(बीड से आकाश सावंत की रिपोर्ट) 

उम्र 2 साल, एक्सपर्ट को दिए 1150 जवाब, 16 सेकंड में बोले अंग्रेजी के 5 सबसे कठिन शब्द, ये है अभिराज का कमाल

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Beed News, Luteri Dulhan,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com