विज्ञापन

उम्र 2 साल, एक्सपर्ट को दिए 1150 जवाब, 16 सेकंड में बोले अंग्रेजी के 5 सबसे कठिन शब्द, ये है अभिराज का कमाल

Success Story 2-Year-Old Boy Recites Longest Dictionary Words in 16 Seconds: नेपाल में प्रतियोगिता के दौरान एक्सपर्ट ने अविराज से 1150 सवाल पूछे, जिसके उसने सही जवाब दिए. इसके बाद उसने अंग्रेजी डिक्शनरी के पांच कठिन सबसे बड़े शब्द, महज 16 सेकंड में बोलकर दिखा दिए, जिससे सभी हैरान रह गए. जानिए, कैसे अभिराज कर रहा है ये कमाल.

उम्र 2 साल, एक्सपर्ट को दिए 1150 जवाब, 16 सेकंड में बोले अंग्रेजी के 5 सबसे कठिन शब्द, ये है अभिराज का कमाल
MP 2-Year-Old Boy Recites Longest Dictionary Words in 16 Seconds.

World Record at Age 2, Rewa Aviraj Enters World Book of Records London: मध्य प्रदेश के रहने वाले 2 साल 11 महीने और 10 दिन के अभिराज तिवारी ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में अपना नाम दर्ज करा लिया है. अभिराज को यह उपलब्धि इसलिए मिली, क्योंकि उन्होंने 30 अप्रैल 2026 को नेपाल के काठमांडू में एक्सपर्ट के 1150 प्रश्नों के सही जवाब दिए. साथ ही 16 सेकंड में अंग्रेजी डिक्शनरी के पांच सबसे बड़े कठिन शब्द बोलकर सभी को दंग कर दिया. मंगलवार 5 मई को अभिराज का रेड क्रॉस सोसायटी ने रीवा मं सम्मान किया. 

दरअसल, अभिराज की मां आकांक्षा तिवारी रीवा और पिता रामकृष्ण तिवारी सतना जिले के रहने वाले हैं. वे अपनी बेटे की सफलता पर बहुत खुश हैं. माता-पिता ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही अभिराज को नए-नए शब्द और नई-नई चीज बताना शुरू कर थीं. कुछ समय बाद उन्होंने नोटिस किया कि अविराज शब्दों को जल्द याद कर लेता है और उसे जो बताया जाए, उसमें से सवाल निकालकर पूछता है. उसके बहुत से सवाल तो ऐसे होते थे, जिनके जवाब कुछ उन्हें नहीं पता होते थे.  

2-Year-Old Boy Recites Longest Dictionary Words in 16 Seconds.

2-Year-Old Boy Recites Longest Dictionary Words in 16 Seconds.

डेढ़ साल की उम्र से अविराज को लगी आदत

आकांक्षा और रामकृष्ण ने NDTV को बताया कि इसकी शुरुआत तब हुई जब अविराज केवल डेढ़ साल का था, नए-नए शब्द पूछना, उन्हें याद करना, अविराज की आदत में शामिल हो गया. इससे उसका शब्दकोश में लगातार बढ़ता चला गया. चीजों को याद रखने की क्षमता ने अविराज को सबसे अलग बना दिया. धर्म, इतिहास और प्रदेश की राजधानियां समेत वे चीजें जो बच्चे  आसानी से नहीं खीस पाते अविराज उन्हें ऐसे हंसते-खेलते बता देता. 

अविराज के लिए काठमांडू से ऐसे आया बुलावा 

बेटे की यह अनोखी प्रतिभा देखकर आकांक्षा और रामकृष्ण ने अविराज को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के लिए तैयार किया. उनका सोचना था, फॉर्म भरते हैं, होता है तो ठीक है, नहीं होता तो वह पढ़-लिख तो रहा ही है. सारी फॉर्मलिटी पूरी करने के बाद उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से काठमांडू आने का बुलावा आया. प्रतियोगिता के दौरान एक्सपर्ट ने अविराज से एक-एक करके 1150 सवाल पूछे, जिसके उसने सही जवाब दिए. इसके बाद उसने अंग्रेजी डिक्शनरी के पांच कठिन सबसे बड़े शब्द, जिन्हें बोलने में कई बड़े लोग भी मात खा जाएं, अविराज ने महज 16 सेकंड में बोलकर दिखा दिए, जिससे सभी एक्सपर्ट हैरान रह गए. अविराज की इसी प्रतिभा ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का मेडल उसके गले में पहुंचा दिया.   

Young Prodigy: Master Aviraj Answers 1150 Questions to Set Global Record in Kathmandu.

Young Prodigy: Master Aviraj Answers 1150 Questions to Set Global Record in Kathmandu.

माता-पिता भेल में करते हैं नौकरी 

बता दें कि अविराज के माता-पिता आकांक्षा तिवारी और रामकृष्ण तिवारी हैदराबाद में रहते हैं. वे भेल में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. आकांक्षा तिवारी रीवा की रहने वाली हैं, उनके माता वंदना मिश्रा और पिता अरुण मिश्रा यहीं पर रहते हैं. रामकृष्ण तिवारी का घर सतना जिले के बकिया में है. उनके पिता सच्चिदानंद तिवारी और मां कृष्णा तिवारी गांव में रहते हैं. 

2 साल के मासूम 'बहादुर' ने जंगल में बिताई पूरी रात, मां की हत्या के बाद पिता छोड़कर भागा था 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com