विज्ञापन

नंबर-1 पर 6 छक्कों वाला रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने चुनी अपनी टॉप 6 Wishlist

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा. पहले मैच से पहले वैभव ने अपनी 6 बड़ी क्रिकेट इच्छाओं का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने सबसे तेज शतक लगाने की भी इच्छा जताई है.

नंबर-1 पर 6 छक्कों वाला रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने चुनी अपनी टॉप 6 Wishlist
वैभव सूर्यवंशी ने बताईं अपनी 6 बड़ी क्रिकेट इच्छाएं,

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ड्रीम क्रिकेट उपलब्धियों को लेकर बात की है जो वह अपने क्रिकेट करियर में पूरा करना चाहते हैं. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 6 ऐसी ड्रीम उपलब्धियों का चुनाव किया है जिसे वो अपने करियर में हासिल करना चाहते हैं. वैभव ने ब्लाइंड रैंकिंग के आधार पर ड्रीम उपलब्धियों को रैंक किया है. 15  साल के वैभव ने पहले नंबर पर एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले रिकॉर्ड को रैंक किया है. 

इसके बाद उन्होंने दूसरे नंबर पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड को रैंक किया है. वैभव ने तीसरे नंबर पर अब तक का सबसे लंबा छक्का लगाने की ख्वाहिश की है. चौथे नंबर पर उन्होंने T20I में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने की ख्वाहिश रखी है. इसके बाद वैभव ने नंबर 5 पर मैच जिताने के लिए आखिरी गेंद पर छक्का और फिर नंबर 6 पर वैभव ने ऐसा कैच लेने की इच्छा जताई है जो क्रिकेट की यादगार कहानियों का हिस्सा बन जाए.

वैभव सूर्यवंशी की बोल्ड मेनिफेस्टेशन पर ब्लाइंड रैंकिंग:

  •  एक ओवर में 6 छक्के लगाना
  •  अब तक का सबसे तेज़ T20I शतक
  •  अब तक का सबसे लंबा छक्का लगाना
  • भारत के लिए T20I में सबसे ज़्यादा शतक
  • मैच जिताने के लिए आखिरी गेंद पर छक्का
  • ऐसा कैच लेना जो क्रिकेट की यादगार कहानियों का हिस्सा बन जाए

पहले टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल

भले ही एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके प्रदर्शन पर हर किसी निगाहें होंगी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने जिस तरह से बयान दिए उससे कहीं न कहीं यह लग रहा है कि पहले मैच में वैभव का इलेवन में खेलना मुश्किल है. वैसे, वैभव अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं.15 साल के वैभव ने भले ही अब तक बड़ी पारियां कम खेली हों, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो आक्रामकता नजर आई है, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव को मौका मिलता है या नहीं.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड: शे होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच ने साफ की रणनीति, बोले- प्लेइंग इलेवन में खेलने या बेंच पर बैठने...

यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में टूट सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा ने बढ़ाई धड़कनें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com