विज्ञापन

मुंबई को मिली नई बीएमसी कमिश्नर, अश्विनी भिड़े के हाथों में सौंपी गई कमान

महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को मुंबई महानगरपालिका (BMC) की नई कमिश्नर नियुक्त किया है.

मुंबई को मिली नई बीएमसी कमिश्नर, अश्विनी भिड़े के हाथों में सौंपी गई कमान
सीएम फडणवीस के साथ बीएमसी की नई कमिश्नर
  • महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को मुंबई महानगरपालिका की नई कमिश्नर नियुक्त किया है
  • अश्विनी भिड़े मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की करीबी आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं
  • उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव के पद पर काम किया है और अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं

मुंबई महानगरपालिका (BMC) को नई कमिश्नर मिल गई हैं. महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को BMC की नई कमिश्नर नियुक्त किया है. प्रशासनिक अनुभव और सख्त कामकाज शैली के लिए पहचानी जाने वाली अश्विनी भिड़े को सरकार के भरोसेमंद और मजबूत चेहरों में से एक है. अश्विनी भिड़े मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की करीबी आईएएस अधिकारियों में शामिल रही हैं.

ये भी पढ़ें : मुंबई में शादी का झांसा देकर बार सिंगर का शोषण, 2 करोड़ की ठगी, बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज

अश्विनी निभा चुकीं ये जिम्मेदारियां

इससे पहले वह मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जहां उन्होंने अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली थीं. मुंबई के महत्वाकांक्षी भूमिगत मेट्रो प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभालते हुए अश्विनी भिड़े ने बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें ; बॉम्बे हाईकोर्ट के जज से साइबर ठगी, जामताड़ा के आलम ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर निकाल लिए लाखों रुपये

शहरी व्यवस्था की गहरी समझ

उनके नेतृत्व में परियोजनाओं की मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन को लेकर उनकी कार्यशैली को काफी सख्त माना गया. इसके अलावा, BMC में एडिशनल कमिश्नर के रूप में भी उनका कार्यकाल रहा है, जिससे उन्हें नगर प्रशासन, शहरी व्यवस्था और स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है. उनके इसी अनुभव को देखते हुए उन्हें मुंबई महानगरपालिका जैसे अहम संस्थान की कमान सौंपी गई है.
 

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashwini Bhide, BMC Commissioner Appointment, Brihanmumbai Municipal Corporation, Maharashtra Government, IAS Ashwini Bhide, New BMC Commissioner, Devendra Fadnavis, Mumbai Administration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com