विज्ञापन

एकतरफा प्यार में युवक ने डेढ़ वर्षीय बच्‍चे को पटक-पटक कर मार डाला, देखें CCTV में कैद घटना

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार और शादी से इनकार करने पर एक सनकी युवक ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटक कर निर्मम हत्या कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

एकतरफा प्यार में युवक ने डेढ़ वर्षीय बच्‍चे को पटक-पटक कर मार डाला, देखें CCTV में कैद घटना

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार के जुनून में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटक कर हत्या कर दी गई. इस वीभत्स घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है.

आरोपी है युवती की बुआ सास का बेटा

जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जनपद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव बामयी की रहने वाली एक युवती का विवाह बदायूं निवासी सुमित के साथ हुआ था. दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा था, जिसका नाम आरव था. परिजनों का आरोप है कि युवती की बुआ सास का बेटा विराज उर्फ जितेंद्र पाठक (निवासी युवराज) युवती से एकतरफा प्रेम करता था और जबरन उससे शादी करना चाहता था. वह युवती के विवाह और उसके बच्चे को अपने प्रेम संबंध के बीच की बाधा मानता था. 

टॉफी द‍िलाने के बहाने ले गया बाहर

बताया गया है कि शनिवार को युवती शिकोहाबाद स्थित यादव कॉलोनी में अपनी मौसी के घर आई हुई थी. इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया. आरोप है कि उसने मासूम आरव को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ लिया और बाहर ले जाकर सड़क पर बेरहमी से पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन बच्चे को तत्काल शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

मायके पर रह रही युवती

पीड़ित मां ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई कि ससुराल वालों से अनबन के कारण उसका पति उसे साथ नहीं रखता था और मारपीट करता था. बीमारी के कारण उसकी मां उसे मायके ले आई थी. इस बीच आरोपी रिश्ते में देवर लगने के कारण अक्सर फोन करता रहता था, इसलिए वह भी सामान्य समझकर बात कर लेती थी. लेकिन शनिवार को जब वह मिलने आया, तो उसने जबरन शादी का दबाव बनाया. जब युवती ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है, तो आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया. वह बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले गया और जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की गर्दन टूट गई और उसकी मौत हो गई. 

जितेंद्र किशोर की र‍िपोर्ट

यह भी पढ़ेंमनीष पटेल के जेल जाने के बाद रील वाइफ अमृता सिंह की जान पर बन आई! कौन दे रहा धमकी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com