विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन

Emergency Alert System, Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग ने मोबाइल अलर्ट जारी कर लोगों को अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी है.

दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन
Delhi NCR Emergency Alert: मौसम को लेकर मोबाइल पर अलर्ट जारी
  • दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम की स्थिति गंभीर हो गई है.
  • मौसम विभाग ने मोबाइल फोन पर एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट जारी कर अगले तीन घंटे के लिए चेतावनी दी है.
  • चेतावनी में तेज आंधी, बिजली कड़कने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के बारे में सूचित किया गया है.

Emergency Alert: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली है. तेज आंधी और बारिश के चलते कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट जारी कर दिया है और अगले कुछ घंटों तक खराब मौसम की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

कई इलाकों में लोगों के मोबाइल पर ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट' जारी किया गया, जिसमें अगले 3 घंटों के दौरान तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और बारिश की चेतावनी दी गई है. अलर्ट के मुताबिक हवा की रफ्तार 60 से 80 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.. जानकारी के अनुसार, तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

IMD की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है तेज आंधी-तूफान (हवा की रफ्तार 60-80 किमी/घंटा, झोंकों में 90 किमी/घंटा तक) के साथ बिजली कड़कने और मध्यम से तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की बहुत अधिक संभावना है. अगले 3 घंटे के दौरान अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा और मेरठ के कुछ इलाकों में यह स्थिति बन सकती है.

बता दें कि बीते दिनों सरकार ने इस अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया था. इसी के तहत नागरिकों के मोबाइल पर आवाज के साथ अलर्ट भेजा जा रहा है. इसका उद्देश्य आपात स्थिति के दौरान लोगों को समय रहते सतर्क करना है.
 

ये भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बदला मौसम, दिन में ही छा गया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हुई बारिश

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emergency Alert, Delhi NCR Weather Update, Delhi Storm News, Rain In Delhi NCR, IMD Weather Alert Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com