महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को मुंबई महानगरपालिका की नई कमिश्नर नियुक्त किया है अश्विनी भिड़े मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की करीबी आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव के पद पर काम किया है और अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं