विज्ञापन

मोदी सरकार के 12 साल: शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस- भारत वैश्विक शक्ति बना

मोदी सरकार के आज 12 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'अपनापनः नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव' किताब लॉन्च की.

मोदी सरकार के 12 साल: शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस- भारत वैश्विक शक्ति बना
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर शिवराज सिंह की किताब का विमोचन हुआ.
X: social media
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी औ
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किताब पुस्तक 'अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव' का विमोचन हुआ
  • पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बताया कि मोदी अपनी बात को सरल और आत्मीयता से लोगों तक पहुंचाते हैं
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को आज 12 साल पूरे हो गए हैं. आज ही के दिन 2014 में 26 मई को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इस मौके पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी किताब लॉन्च की है. इस किताब का नाम 'अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव' है. इस किताब में उन्होंने अपनी 35 साल की सियासी यात्रा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने अनुभव के बारे में बताया है.

किताब के विमोचन के मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी बात को सरल, स्पष्ट और आत्मीय ढंग से लोगों तक पहुंचाते हैं और यही कारण है कि वे देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं.

उन्होंने कहा कि जब कभी प्रधानमंत्री पद को लेकर चर्चा होती थी, तब वे कहा करते थे कि 'मोदी' का अर्थ है 'मेकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया', और आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें यह भाव प्रत्यक्ष दिखाई देता है.

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सालों की सार्वजनिक सहयात्रा, निकट राजनीतिक अनुभव और मानवीय संबंधों के आधार पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि किसी बड़े नेता को समझने के लिए केवल उसकी उपलब्धियां देखना काफी नहीं होता; यह भी देखना जरूरी है कि वह सामान्य कार्यकर्ता, किसान, गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ किस प्रकार का व्यवहार करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि 'अपनापन' नेतृत्व का वह गुण है जो व्यक्ति को भीड़ में अलग बनाता है और जनसामान्य को यह अनुभव कराता है कि सत्ता के शिखर पर बैठा व्यक्ति भी उनके जीवन की धड़कनों से जुड़ा है.

मुंबई में फडणवीस बोले- पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक शक्ति बनाया

वहीं, 12 साल पूरे होने पर मुंबई में 'राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति' नाम की एक किताब के विमोचन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को याचक राष्ट्र से वैश्विक शक्ति बनाया.

फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल को 'परिवर्तनकारी युग' बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के स्वाभिमान को जगाकर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानपूर्वक खड़ा किया. उन्होंने कहा कि पहले भारत को एक याचक राष्ट्र के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना चुका है.

फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'मेक इन इंडिया' अभियान को केवल देश तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे 'मेक फॉर वर्ल्ड' के विजन तक पहुंचाया. उनके अनुसार यह बदलाव केवल नीतिगत नहीं, बल्कि मानसिकता में बदलाव का प्रतीक है, जिसमें भारत आत्मनिर्भरता से आगे बढ़कर वैश्विक उत्पादन और निर्यात केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ा है.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने मोदी सरकार में देश की आर्थिक प्रगति को लेकर आंकड़े भी सामने रखे. उन्होंने कहा कि भारत की GDP 2013-14 में 103 लाख करोड़ रुपये की थी, जो 2025-26 तक बढ़कर 357 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई. वहीं महाराष्ट्र की GDP 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 54 लाख करोड़ रुपये हो गई है.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक सुरेशकुमार अवस्थी
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi Government 12 Years, PM Narendra Modi, Shivraj Singh Chauhan, Devendra Fadnavis, Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com