- यूपी के गाजियाबाद में सूर्या नामक एक युवक की हत्या पर मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट
- पूर्व सीएम ने योगी आदित्यनाथ सरकार को इस घटना के बाद किया अलर्ट
- गौरतलब है कि सूर्या नामक एक युवक की खोड़ा कॉलोनी में हत्या कर दी गई थी
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने गाजियाबाद में युवक सूर्या चौहान की हत्या को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके सरकार को ऐसे मामलों से सतर्क रहने की अपील की है. गौरतलब है कि बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा 17 साल के सूर्या की हत्या कर दी गई थी. इस हत्या के मामले में चार नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें तीन की गिरफ्तारी भी हुई है. सूर्या के उसके एक दोस्त ने कुर्बानी देखने के बहाने पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी.
मायावती का एक्स पोस्ट
मायावती ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है, 'यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजन. इस प्रकार की आयदिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है. साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए. इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे. अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे.'
यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक। इस प्रकार की आयदिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी…
— Mayawati (@Mayawati) May 30, 2026
गौरतलब है कि इस घटना के बाद गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर सूर्या पर हमला किया गया था. सूर्या को घटना के बाद फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़िए, गाजियाबाद: बकरीद पर पार्टी के लिए बुलाया घर, फिर अशद ने सूर्या को घोंप दिया चाकू, मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं