विज्ञापन

अशोक खरात की ‘ओक्स प्रॉपर्टी’ से सौ से ज्‍यादा अश्लील VIDEO बरामद, IPS तेजस्वी सातपुते ने नासिक में डाला डेरा

ashok kharat Nashik Crime Case: नासिक में कथित बाबा अशोक खरात की ‘ओक्स प्रॉपर्टी’ से 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है. अब तक 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं और SIT के साथ आयकर विभाग भी जांच में जुट गया है.

अशोक खरात की ‘ओक्स प्रॉपर्टी’ से सौ से ज्‍यादा अश्लील VIDEO बरामद, IPS तेजस्वी सातपुते ने नासिक में डाला डेरा

Ashok Kharat Nashik Crime Case: नासिक में कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. जांच में सामने आया है कि उसकी ‘ओक्स प्रॉपर्टी' ही उसके काले कारनामों का मुख्य अड्डा थी. पुलिस ने यहां छापेमारी के दौरान 100 से ज्यादा अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं, जिससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है.

FIR बढ़ने के साथ सामने आ रहीं पीड़ित महिलाएं

जांच एजेंसियों के अनुसार अब तक इस मामले में 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से दो SIT और एक क्राइम ब्रांच के पास है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई अन्य पीड़ित महिलाएं भी सामने आ रही हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मामलों की संख्या और बढ़ सकती है.

SIT की सख्ती, सीन रिक्रिएशन की तैयारी

इस पूरे मामले की जांच IPS तेजस्वी सातपुते के नेतृत्व में SIT कर रही है. टीम पिछले चार दिनों से नासिक में डेरा डाले हुए है और अशोक खरात से लगातार तीसरे दिन मैराथन पूछताछ जारी है. जांच को और मजबूत करने के लिए SIT आरोपी को ‘ओक्स प्रॉपर्टी' ले जाकर सीन रिक्रिएट करेगी, ताकि घटनास्थल से जुड़े ठोस सबूत जुटाए जा सकें.

आयकर विभाग की एंट्री से बढ़ी मुश्किलें

मामले ने अब आर्थिक जांच का भी रूप ले लिया है. अशोक खरात की बेहिसाब संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए आयकर विभाग भी सक्रिय हो गया है. SIT और आयकर विभाग की टीम मिलकर उसकी आय के स्रोत और काले धन की पड़ताल कर रही है. इस संयुक्त जांच से साफ है कि अब आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा और कसता जा रहा है. 

अशोक खरात का हाथ काटने वाले को एक लाख का इनाम, ‘गनिमी कावा' का ऐलान, अब तक क्या बड़े खुलासे हुए?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com