विज्ञापन

लेह के पास सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होते बचा, 3 दिन पहले हुए हादसे की रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीरें

सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर 20 मई को लेह इलाके में क्रैश हो गया था. इस हादसे में सेना के तीन अधिकारी घायल हुए हैं.

लेह के पास सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होते बचा, 3 दिन पहले हुए हादसे की रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीरें
चीता हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल जवान जमीन पर विक्ट्री का साइन दिखाते हुए
  • लेह इलाके में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश
  • इस हादसे में सेना के तीन अधिकारी घायल हुए, ऊंचाई वाले इलाके में हुआ हादसा
  • करिश्माई तरीके से सेना के तीनों जवान पूरी तरह सुरक्षित बच निकले
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर लेह इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है. हेलीकॉप्टर चला रहे लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी इस हादसे में घायल हुए हैं. उनके साथ बैठे 3 इन्फैंटरी डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल सचिन मेहता भी घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद जवानों की तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो पहाड़ों पर बैठे हैं और विक्ट्री का साइन बनाए हुए हैं. उनका जज्बा देखकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे. 

खतरनाक था हादसा

फोटो में साफ दिख रहा है जवान खतरनाक इलाके में जमीन पर लेटे हुए हैं. तीनों जवान इस हादसे में करिश्माई तरीके से बच गए. जब सभी जवान जमीन पर थे तो मेजर जनरल मेहता ने अपने मोबाइल से सेल्फी ली तो दूर खड़े जवान ने उन्हें विक्ट्री साइन दिखाया. पास में ही चीता हेलीकॉप्टर का मलबा दिख रहा है. वहीं दूर-दूर तीनों जवान दिख रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

तीनों अधिकारी सुरक्षित 

सेना ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सेना के तीनों जवान इस हादसे में करिश्माई तरीके से सुरक्षित हैं. सेना ने बताया कि 20 मई को ये हादसा हुआ था जिसकी जानकारी अभी दी जा रही है. सेना ने बताया कि इस हादसे में तीनों अधिकारी घायल हुए हैं लेकिन सुरक्षित हैं. सेना ने बताया कि जनरल ऑफिसर कमांडिंग भी हेलीकॉप्टर में सवार थे. उनके साथ दोनों पायलट भी सुरक्षित हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

जवानों का बचना करिश्मे से कम नहीं 

आम तौर पर ऊंचाई वाले इलाके में हेलीकॉप्टर उड़ाना काफी कठिन माना जाता है. ऐसे में लेह जैसे दुर्गम इलाके में जवानों का सुरक्षित बचना किसी करिश्मे से कम नहीं है. सभी जवान तस्वीरों में बिल्कुल सुरक्षित दिख रहे हैं. उनका इलाज जारी है. हेलीकॉप्टर इस घटना में पूरी तरह टूट गया है. हेलीकॉप्टर के पंखें और सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com