विज्ञापन

अमरावती NICU अग्निकांड में 3 नवजातों की मौते के बाद बड़ा खुलासा, मैनुअल मोड पर था फायर सेफ्टी सिस्टम

शुरुआती जांच और निरीक्षण में पता चला कि अस्पताल का स्वचालित फायर सेफ्टी सिस्टम ऑटोमैटिक की बजाय मैनुअल मोड पर संचालित हो रहा था.

अमरावती NICU अग्निकांड में 3 नवजातों की मौते के बाद बड़ा खुलासा, मैनुअल मोड पर था फायर सेफ्टी सिस्टम
  • सरकारी अस्पताल के एनआईसीयू में आग लगने से तीन शिशुओं की मौत हो गई थी.
  • राजस्व मंत्री एवं अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे.
  • मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है.

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में वेंटिलेटर विस्फोट के बाद तीन नवजात बच्चों की मौत के मामले में जांच के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. शुरुआती जांच और निरीक्षण में पता चला कि अस्पताल का स्वचालित फायर सेफ्टी सिस्टम ऑटोमैटिक की बजाय मैनुअल मोड पर संचालित हो रहा था.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्वचालित फायर सेफ्टी सिस्टम का काम आग लगते ही खुद अलार्म और स्प्रिंकलर सक्रिय करना होता है, जिससे शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाया जा सके. लेकिन सिस्टम मैनुअल मोड पर होने की स्थिति में कर्मचारियों को खुद इसे सक्रिय करना पड़ता है. इस खुलासे के बाद अस्पताल की अग्नि सुरक्षा तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

क्या टल सकती थी त्रासदी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि फायर सेफ्टी सिस्टम को ऑटोमैटिक मोड में रखने के बजाय मैनुअल मोड पर क्यों रखा गया था. साथ ही यह भी चर्चा तेज हो गई है कि अगर सिस्टम स्वतः सक्रिय होने की स्थिति में होता तो क्या हादसे की गंभीरता कम की जा सकती थी या नवजातों की जान बचाई जा सकती थी. 

तीन शि‍शुओं की हुई थी मौत

अमरावती में बीते सोमवार को सरकारी अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से तीन शिशुओं की मौत हो गई थी. महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे.ओला ने बताया था कि एनआईसीयू के तीन हिस्से हैं. इनमें एक अस्पताल में जन्मे शिशुओं, दूसरा बाहर से आए शिशुओं और तीसरा अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के लिए तैयार बच्चों की देखभाल के लिए है. इन तीनों हिस्सों में कुल 39 शिशु भर्ती थे. उन्होंने बताया था कि बाहर से लाए गए शिशुओं वाले हिस्से में रखे एक वेंटिलेटर में आग लग गई थी. ओला ने बताया कि वहां मौजूद तीन शिशुओं की आग लगने के कारण मौत हो गई, जबकि छह अन्य को बचा लिया गया. 
 

यह भी पढ़ें-  अमरावती अस्पताल के NICU में वेंटीलेटर में धमाके से लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amravati News, NICU Deaths, Maharastra News, Amaravati, Ventilator Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com