आंध्र प्रदेश में अमरावती आउटर रिंग रोड ने रफ्तार पकड़ ली है. NHAI ने 6 लेन के एक्सेस कंट्रोल अमरावती एक्सप्रेसवे के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं. 190 किलोमीटर का ये प्रोजेक्ट चार हिस्सों में पूरा किया जाना है. 19 नवंबर तक कोई भी टेंडर डाल सकता है और हर हिस्से को 1095 दिनों में पूरा करना होगा. आंध्र की नई राजधानी अमरावती तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी के साथ ये विजयवाड़ा, गुंटूर को जोड़कर मेगा सिटी की नींव भी रखेगा.
सर्विस रोड के साथ 10 लेन का कॉरिडोर
6 लेन एक्सप्रेसवे में दोनों ओर 2-लेन की सर्विस रोड भी होगी यानी ये 10 लेन का कॉरिडोर होगा. केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के अनुरोध के बाद इसे 140 मीटर चौड़ा करने की मंजूरी दी गई है. इस प्रोजेक्ट की लागतर बढ़कर अब 25,000 करोड़ हो गई है.यह आउटर रिंग रोड अमरावती कैपिटल रीजन के 22-23 मंडलों और लगभग 87 से 121 गांवों से गुजरेगा.इसका पूर्व का हिस्सा 78 और दूसरा हिस्सा 111 किलोमीटर का होगा.यह रिंग रोड विजयवाड़ा, गुंटूर, तेनाली, उय्युरु और कंचिकाचेरला जैसे शहरों और इंडस्ट्रियल सेंटरों को जोड़ेगा.
कोलकाता से हैदराबाद तक कनेक्टिविटी
यह एक्सप्रेसवे चेन्नई से कोलकाता के नेशनल हाईवे NH-16 और पुणे, हैदराबाद, मछलीपट्टनम के NH-65 को जोड़ेगा. यह माछिलीपट्टनम बंदरगाह को भी हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगा. 190 किमी लंबे एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे में कृष्णा नदी पर दो विशाल पुल बनाए जाएंगे. पहाड़ी रास्तों पर तीन बड़ी सुरंगें भी होंगी. एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने के लिए 19 इंटरचेंज होंगे. इंटरचेंज कंचिकाचेरला, माइलावरम, नराकोदुरु और पेरेचेरला में भी होंगे. इस रूट पर छोटे बड़े 92 पुल और करीब 78 अंडरपास बनेंगे.
𝐀𝐦𝐚𝐫𝐚𝐯𝐚𝐭𝐢 𝐎𝐮𝐭𝐞𝐫 𝐑𝐢𝐧𝐠 𝐑𝐨𝐚𝐝 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐀𝐧𝐝𝐡𝐫𝐚 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡.
— Infra News India (INI) (@TheINIofficial) October 2, 2026
▪️NHAI has invited bids for construction of 6-lane access-controlled greenfield Amaravati Outer Ring Road in Andhra Pradesh.
▪️This ring road project has a total length of 189 km… pic.twitter.com/4rPqMwohso
ये भी पढ़ें - बुलेट ट्रेन: बेंगलुरु से मुंबई, हैदराबाद-चेन्नई को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी, मैसुरु, अमरावती तक 20 बड़े शहर जुड़ेंगे
अमरावती बनेगा मेगा लॉजिस्टिक्स हब
इस प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण सहित पूरी लागत का 100 फीसदी खर्च उठाएगी. गुंटूर और कृष्णा जिलों में लगभग 4792 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इसके लिए संयुक्त जिलाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. अमरावती को आंध्र सरकार मेगा लॉजिस्टिक्स हब बना रही है. दिल्ली आउटर रिंग रोड की तरह इससे भारी वाहनों को विजयवाड़ा और गुंटूर शहर के अंदर नहीं जाना पड़ेगा. इससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा. अमरावती में स्पोर्ट्स सिटी, फाइनेंसियल हब और एजुकेशन हब के विकास की रीढ़ बनेगा.
ये भी पढ़ें - जबलपुर से मुंबई 10 घंटे में, इंदौर,खंडवा, नागपुर, अमरावती तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, 200km घटेगी दूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं