विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2018

मराठा आरक्षण के बाद अब महाराष्‍ट्र में मुस्लिम आरक्षण की मांग बढ़ी...

कांग्रेस और एनसीपी सरकार ने साल 2014 में ऐन चुनाव के पहले मराठा आरक्षण के साथ मुस्लिमों को भी शिक्षा और रोजगार में 5 फीसदी आरक्षण दिया था.

मराठा आरक्षण के बाद अब महाराष्‍ट्र में मुस्लिम आरक्षण की मांग बढ़ी...
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग (फाइल फोटो)
मुंबई: मराठा आरक्षण की आग अभी शांत भी नही हो पा रही है कि मुस्लिम समाज भी अब आरक्षण के लिए लामबंद होना शुरू हो गया है. विपक्षी दलों ने मुस्लिम आरक्षण की मांग कर राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस का एक प्रतिनिधमंडल राज्यपाल से मिला तो मराठा समाज को जल्द से जल्द आरक्षण दिलाने के लिए लेकिन पत्र में मुस्लिम आरक्षण की मांग लिखकर राज्य सरकार के लिए एक नई मुसीबत खड़ी करने की कोशिश की है.

कांग्रेस और एनसीपी सरकार ने साल 2014 में ऐन चुनाव के पहले मराठा आरक्षण के साथ मुस्लिमों को भी शिक्षा और रोजगार में 5 फीसदी आरक्षण दिया था. मामला अदालत में जाने पर रोजगार में आरक्षण पर तो रोक लग गई मगर शिक्षा पर कोई रोक नहीं लगी. लेकिन बीजेपी की सरकार ने उसे लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. समाज इसे धार्मिक रंग देने के भी खिलाफ है.

मराठा आरक्षण पर फैसला लेने के लिये पंकजा मुंडे को एक घंटे के लिए सीएम बनाया जाये : शिवसेना

कांग्रेस, एनसीपी ही नहीं, समाजवादी पार्टी भी मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर सक्रिय हो गई है और समाज के प्रमुख लोगों को साथ में लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश में जुट गई है. हालांकि वो मामले में कांग्रेस-एनसीपी को बीजेपी से ज्यादा अलग नहीं मानती.

मराठा आरक्षण पर राज्य की बीजेपी सरकार दबाव में इसलिए आ गई है क्योंकि उसे मालूम है- मराठा वोट उसकी राजनीति पर असर डाल सकते हैं, लेकिन मुस्लिम आरक्षण पर भी राज्य सरकार का यही रुख होगा, इसमें संदेह है- क्योंकि मुस्लिम वोट बैंक का दबाव वो शायद ही महसूस करे.

VIDEO: मराठा आरक्षण आंदोलन की आग हुई और भी तेज
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muslim Reservation, Maratha Reservation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com