विज्ञापन

वो पीछे मुड़ा और चेहरे पर तेजाब फेंक दिया... छठी क्लास की बच्ची ने सुनाई एसिड अटैक की रूह कंपा देने वाली कहानी

Maharashtra Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही छठी कक्षा की छात्रा पर अज्ञात युवक ने एसिड अटैक किया, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

वो पीछे मुड़ा और चेहरे पर तेजाब फेंक दिया... छठी क्लास की बच्ची ने सुनाई एसिड अटैक की रूह कंपा देने वाली कहानी
अहिल्यानगर:

"मुझे नहीं पता कि वो कौन था... उस लड़के ने बस मुड़कर देखा और अचानक मुझ पर तेजाब फेंक दिया." इस मासूम बच्‍ची का क्‍या कसूर है, उसे नहीं पता. वह अस्‍पताल में भर्ती है और चेहरा एसिड से जल गया है. महाराष्‍ट्र के अहिल्यानगर के संगमनेर तहसील के वडगांव पान इलाके में एक मासूम छात्रा पर एसिड अटैक हुआ है. जब ये बच्‍ची स्‍कूल से घर लौट रही थी, तो किसी अज्ञात शख उस पर हमला किया. आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है, तो लोग सड़क पर उतर आए हैं. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपी को जल्द पकड़ उसे सख्त सज़ा देने और बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं.   

एसिड अटैक करने वालों को हो फांसी

अहिल्यानगर एसिड अटैक के विरोध में आज संगमनेर-श्रीरामपुर मार्ग पर ग्रामीणों ने रास्ता रोको आंदोलन किया. आरोपी को जल्द पकड़ उसे सख्त सज़ा देने और बच्ची के लिए न्याय की मांग है. विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरी महिलाओं का कहना है कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. एसिड अटैक से होने वाली तकलीफ के बारे में सोचकर ही दिल दहल जाता है. ऐसे में मासूम बच्‍ची के दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

एसिड अटैक पीड़िता बच्ची का बयान 

रिपोर्टर: कौन था वह, क्या तुम्हें याद है?
बच्ची: नहीं मुझे नहीं पता.

रिपोर्टर: तुम उसे पहचानती हो?
बच्ची: नहीं.

रिपोर्टर: तुम घर जा रही थी और उसने तुमसे कुछ पूछा होगा? उसने तुमसे क्या पूछा?
बच्ची: नहीं, उसने बस मुड़कर देखा और अचानक से मुझ पर तेजाब फेंक दिया.

रिपोर्टर: तो तुम उस आदमी को पहचानती भी नहीं हो? वह लड़का था या आदमी?
बच्ची: लड़का था.

रिपोर्टर: अच्छा, क्या वह गांव का था?
बच्ची: नहीं, किसी दूसरे गांव का था, मुझे नहीं पता कि वह किस गांव से था. इतना कह बच्‍ची की आंखों में आंसू आ गए.

ख़ौफनाक वारदात, आरोपी फरार

अहिल्यानगर के संगमनेर तहसील के वडगांव पान इलाके में एक मासूम छात्रा पर एसिड हमले की घटना सामने आई है. वडगांव पान स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली यह छात्रा सुबह स्कूल खत्म होने के बाद जब अपने घर लौट रही थी, तभी एक अज्ञात युवक ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गया. बच्ची के चिल्लाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और उसे तुरंत इलाज के लिए लोनी के प्रवरानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही छठी की छात्रा पर एसिड अटैक, आरोपी फरार

पिता का निधन, दादा-दादी के साथ रहती है बच्‍ची 

पीड़ित छात्रा बेहद गरीब परिवार से है. पिता के निधन के बाद वह अपनी मां और दादा-दादी के साथ रहती है, उसकी मां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ डॉ. कुणाल सोनवणे और पुलिस निरीक्षक प्रवीण सालुंखे सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावर की तलाश तेज कर दी गई है. हालांकि, हमले के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश- एसिड अटैक पीड़ितों को सरकारी नौकरी या गुजारा भत्ता दें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Acid Attack, Acid Attack Victim Girl Statement, Maharashtra Acid Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com