इन दिनों भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण कई राज्यों के जिलों में स्कूलों को बंद रखा जा रहा है. मध्य प्रदेश में भी इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़कों पर पानी भर गया है. भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने राज्य के दो जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है. भोपाल और गुना में बुधवार यानी आज स्कूल बंद रहेंगे. बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया है.
मौसम के हालात को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन और गुना जिला प्रशासन ने बुधवार को एमपीबीएसई, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से जुड़े सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूलों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा की है. प्रशासन ने कहा, "जिले में भारी बारिश को देखते हुए 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए बंद रहेंगे".
बता दें कि मध्य प्रदेश में रविवार से मौसम खराब है. खराब मौसम के कारण भोपाल में सोमवार और मंगलवार को भी स्कूल बंद रहे थे. वहीं हालातों में सुधार न होने के कारण प्रशासन ने स्कूल बंद एक दिन और बंद रखने का फैसला लिया है. पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई.
हिमाचल में भी बारिश से बुरा हाल
मध्य प्रदेश की तरह की हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो रही है. मंगलवार को भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कुल्लू सब-डिविजन में सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं