realme ने नया स्मार्टफोन realme 16x 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे “Stay Smooth. Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है. realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, 7000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले दिया गया है. आइए आपको बिना ज्यादा देर किए realme 16x 5G के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.
realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
realme 16x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है. कंपनी का दावा है कि फोन 6 साल तक लंबी बैटरी लाइफ देने के लिए तैयार किया गया है. इसके साथ 60 महीने तक बेहतर सिस्टम फ्लूएंसी बनाए रखने का भी दावा किया गया है. realme 16x 5G में 45W सुपफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है. ये फोन 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार, बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई 8.88mm है और इसका वजन 217 ग्राम है.
प्रोसेसर, रैम और बाकी डिटेल्स
realme 16x 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है. इसमें दो Cortex-A76 Performance Cores 2.4GHz की स्पीड पर और छह Cortex-A55 Efficiency Cores 2GHz की स्पीड पर काम करते हैं. ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है. फोन में लंबे समय तक गेमिंग या दूसरे भारी काम करने के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने के लिए 5,300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है.

इस फोन में 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के ऑप्शन मिलते हैं. Dynamic RAM Expansion के जरिए रैम का इंटरनल मेमोरी की मदद से बढ़ाया जा सकता है. स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB इंटरनल मेमोरी का ऑप्शन मिलता है. हालांकि, MicroSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
realme 16x 5G में 6.8-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 1570x720 पिक्सल का HD+ रिजॉल्यूशन और 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है. टच सैंपलिंग रेट 180Hz तक है. डिस्प्ले की पीक HBM ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है. सुरक्षा के लिए Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है.
50MP कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा 1080p रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. ये भी 1080p 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो realme 16x 5G Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 पर चलता है. इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं. इस फोन में Gemini Live का सपोर्ट, Notes के लिए AI Assistant और AI Eraser जैसे फीचर्स मिलते हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके अलावा फोन में AI Pulse Light भी मिलता है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग नोटिफिकेशन के लिए किया जा सकता है.
realme 16x 5G को IP65 रेटिंग मिली है. इससे फोन को धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है. कंपनी ने इसमें ArmorShell Structural Chassis का इस्तेमाल किया है. इस फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है. कंपनी के मुताबिक ये फोन को झटकों और गिरने जैसी परिस्थितियों में बेहतर मजबूती देने के लिए तैयार किया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट मिलता है. फोन में USB Type-C पोर्ट, 1115 Ultra-Linear Speaker और 400% Ultra Volume Audio भी दिया गया है.
realme 16x 5G की कीमत
भारत में realme 16x 5G के तीन वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं. 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है. जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 27,999 रुपये में आता है. वहीं 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है. इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तौर पर कंपनी 1000 रुपये का डिस्काउंट या 2 हजार रुपये तक की एडिशनल एक्सचेंज छूट दी जा रही है. इस फोन की बिक्री 13 अगस्त से Flipkart, realme.com और प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी.
ये भी पढ़ें- बरसात में कपड़े सुखाने का झंझट खत्म! Haier की नई वॉशिंग मशीन AI वॉश के साथ लॉन्च, जानें कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं