विज्ञापन

'ट्विशा कहती थी, मैंने आपको धोखा दिया है, कुछ गलत किया है'... बहू के बारे में ऐसा क्यों बोलीं सास गिरिबाला?

Twisha Sharma Case Twist: भोपाल के ट्विशा शर्मा मामले में उनकी सास गिरिबाला सिंह ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि ट्विशा ने कहा था कि उसने परिवार को धोखा दिया है, कुछ गलत किया है. यह अप्रैल 2026 की बात है.

'ट्विशा कहती थी, मैंने आपको धोखा दिया है, कुछ गलत किया है'... बहू के बारे में ऐसा क्यों बोलीं सास गिरिबाला?
"Twisha Used to Say She Cheated Us": Shocking Claims by Mother-in-Law Giribala Singh.

Twisha Sharma Case Update: नोएडा में रहने वाली ट्विशा शर्मा भोपाल में शादी करने के ठीक 5 महीने बाद दुनिया को अलविदा कह गई. 12 दिसंबर 2025 को उसने लॉयर समर्थ सिंह के साथ सात फेरे लिए थे और 12 मई को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इन 5 महीनों में ट्विशा ने बहुत कुछ झेला, जिसका दर्द उसकी 23 स्क्रीनशॉट वाली व्हाट्सएप चैट सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मां और सहेली से बात की है. इस चैट में जिक्र है कि पति समर्थ ट्विशा से पूछता था कि तुम्हारे पेट में किसका बच्चा है? अब इसे लेकर ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह का बयान सामने आया है. 

NDTV से बात करते हुए गिरिबाला सिंह ने बड़ा दावा किया, उन्होंने कहा- 'समर्थ से शादी के बाद ट्विशा अच्छी बहू बनने का प्रयास कर रही थी. अप्रैल 2026 में उसने मुझसे कहा- आप जैसा सोच रहीं थीं, मैं वैसी नहीं हूं, मैंने आप लोगों को धोखा दिया है, कुछ गलत काम किया है. तब तक उसने कंसीव कर लिया था, यानी वह गर्भवती हो गई थी. इस पर उन्होंने ट्विशा से कहा कि चिंता मत करो सारी बात बताओ'. 

सास गिरिबाला सिंह ने लगाए कई गंभीर आरोप  

NDTV से खास बातचीत में सास गिरिबाला सिंह ने और भी कई गंभीर आरोप हैं. उन्होंने कहा कि ट्विशा ने शादी के बाद 5 महीने में ही 7-8 लाख रुपये खर्च कर दिए, कहां किए इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्विशा डुअल पर्सनालिटी की थी, उसके दिमाग में हमारे अलावा कोई चौथा पर्सन भी था. वह कई बार मां बनना चाहती थी, फिर कहती थी मैं खाकर मोटी हो जाऊं और बच्चा पैदा करूं. एक क्लिक पर पढ़िए NDTV से गिरिबाला सिंह की EXCLUSIVE बातचीत 

ट्विशा शर्मा की स्क्रीनशॉट वाली चैट हिस्ट्री पढ़िए... 

ट्विशा शर्मा की मौत से पहले का आखिरी वीडियो... सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव

क्या है पूरा मामला? 

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के समर्थ सिंह हुई थी. दोनों मेट्रोमोनियल साइट के जरिए मिले थे. समर्थ रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बेटा है और लॉयर है. 12 मई 2026 को ट्विशा की भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा की मौत फांसी से ही होना बताया गया, लेकिन उसके शरीर पर चोट और मारपीट के निशान मिले हैं. मौत के बाद से उसका शव भोपाल एम्स की मोर्चरी में रखा गया है. उसके पिता नवनीधि शर्मा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह और वकील पति समर्थ के रसूख के कारण मामले की जांच प्रभावित हो सकती है. वे शव का दोबारा पीएम कराया जानें और मामले की सुनवाई किसी दूसरे राज्य में चाहते हैं. 

MBA ग्रेजुएट, योगा ट्रेनर, मॉडल-एक्टर, क्या नहीं थी ट्विशा शर्मा? जिस तारीख को शादी... उसी दिन छोड़ गई दुनिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com