विज्ञापन

Twisha Sharma Chat: 23 स्क्रीनशॉट वाली चैट हिस्ट्री से समझिए कितने दर्द में थी ट्विशा शर्मा, क्या-क्या झेल रही थी?

Twisha Sharma Whatsapp Screenshots Leak: भोपाल के ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में 23 स्क्रीनशॉट वाली व्हाट्सएप चैट सामने आई है. इन चैट्स में वह मां से ले जाने की गुहार लगा रही है. साथ ही, बच्चा किसका है, शक करते हैं, जैसी बातचीत है. इससे ऐसे लगता है कि ट्विशा मानसिक प्रताड़ना, पैसों की डिमांड और शारीरिक यातना से गुजर रही थी. पढ़ित, चैट में क्या-क्या है?

Twisha Sharma Chat:  23 स्क्रीनशॉट वाली चैट हिस्ट्री से समझिए कितने दर्द में थी ट्विशा शर्मा, क्या-क्या झेल रही थी?
Twisha Sharma Shocking whatsapp Chat Screenshots Reveal Horrific Dowry Torture and Pain.

Twisha Sharma 23 Shocking Chat Screenshots Reveal Horrific Dowry Torture and Pain: मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा (31) अब इस दुनिया में नहीं है. ट्विशा के परिवार वाले और भोपाल एम्स की मोर्चरी में रखा उसका शव 7 दिन से न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहा है. इस बीच ट्विशा शर्मा की आखिरी 23 स्क्रीनशॉट वाली व्हाट्सएप चैट सामने आई है, जिसमें वह अपनी मां और पिता से बात कर रही है. इस चैट में वह ससुराल वालों की ओर से दी जा रही मानिसक और शारीरिक यातनाओं का दर्द बयां कर रही है. 

समर्थ पूछता है किसका बच्चा है?

चैट में वह अपनी मां से रोते गुहार लगा रही है, 'मां मुझे यहां से ले जाओ... प्लीज. मुझे नहीं लगता समर्थ को मैं चाहिए, एक साल से सब झेल रही हूं. अब बहुत परेशान हूं, ये बहुत घटिया लोग हैं. मुझ पर शक करते हैं, समर्थ पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है'. 

पिता के पैसे ट्रांसफर करने के सबूत

इसके अलावा, व्हाट्सएप चैट में पिता नवनिधि शर्मा द्वारा ट्विशा शर्मा के खाते में रुपये ट्रांसफर करने के भी पुख्ता सबूत मिले हैं. यह इशारा करते हैं कि ट्विशा से पैसों की मांग की जा रही थी. 

'ट्विशा बहुत खर्च करती थी, उसी दिन पार्लर गई, पार्सल भी मंगाया', भोपाल कोर्ट में जोरदार बहस, क्या-क्या हुआ?

जानिए, क्या है पूरा मामला 

दरअसल, मूल रूप से नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के लॉयर बेटे समर्थ सिंह से हुई थी. ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि ट्विशा को शादी के कुछ समय बाद प्रताड़ित किया जाने लगा. उसका दो बार गर्भपात भी हुआ था. भोपाल के कटारा हिल्स स्थित 12 मई 2026 को ट्विशा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी से ही होना बताया गया, लेकिन उसके शरीर पर कई जगह चोट और मारपीट के निशान मिले हैं. 7 दिन से उसका शव भोपाल एम्स की मोर्चरी में रखा गया है. उसके परिवार वाले अंतिम संस्कार नहीं कर रहे हैं. उनका कहना है कि शव को दोबारा पीएम कराया जाए और मामले की सुनवाई किसी दूसरे राज्य में होनी चाहिए.

भोपाल में ट्विशा, ग्रेटर नोएडा में दीपिका...दो शहर, दो बेटियां, दो मौतें और दहेज प्रताड़ना की दो कहानियां

फरार पति को नहीं मिली अग्रिम जमानत, 10 हजार का इनाम   

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पति समर्थ ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. ट्विशा शर्मा की व्हाट्सएप चैट में 'आई एम ट्रेप' का जिक्र कोर्ट के इस फैसले का बड़ा आधार बनी. वहीं, भोपाल पुलिस की ओर से फरार चल रहे समर्थ पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है. एक क्लिक पर पढ़ें कोर्ट में हुई जोरदार बहस.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case, Bhopal Twisha Sharma Case, Twisha Sharma Chat History, MP News, Bhopal Dowry Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com